{"_id":"6499a8defbe8bc209100db1a","slug":"dehradun-weather-flight-coming-from-prayagraj-to-dehradun-diverted-and-three-cancelled-jolly-grant-airport-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Airport: मौसम रहा खराब, प्रयागराज से देहरादून आ रही फ्लाइट की डायवर्ट, तीन रहीं रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Airport: मौसम रहा खराब, प्रयागराज से देहरादून आ रही फ्लाइट की डायवर्ट, तीन रहीं रद्द
Mon, 26 Jun 2023 08:39 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:39 PM IST
सार
सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब था। जिसके चलते प्रयागराज से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खराब मौसम के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन भी हवाई यातायात प्रभावित हुआ। जिस कारण प्रयागराज से देहरादून आ रही एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। वहीं तीन अन्य फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया। इससे पहले रविवार को भी इंडिगो की दो उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा था।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब था। जिसके चलते प्रयागराज से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट ने सुबह 9:11 बजे प्रयागराज से उड़ान भरी थी और लखनऊ डायवर्ट किए जाने के कारण सुबह 11:50 बजे देहरादून पहुंच सकी।
विज्ञापन
Jollygrant Airport: बारिश के कारण दो फ्लाइटें हुईं डायवर्ट, एयरपोर्ट पर केवल इतनी रह गई थी विजिबिलिटी
विज्ञापन
इसके अलावा इंडिगो की दूसरी फ्लाइट को जयपुर से ही रद्द कर दिया गया। इधर एलाइंस एअर की दिल्ली और लखनऊ से आने वाली दोपहर की उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
वहीं एलाइंस एयर की प्रयागराज से आने वाली फ्लाइट 48 मिनट देरी से शाम 4:08 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी छह किलोमीटर रही।