फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jolly Grant Airport: Visibility was left 800 meters, to landing could not happen after rainfall

Jollygrant Airport: बारिश के कारण दो फ्लाइटें हुईं डायवर्ट, एयरपोर्ट पर केवल इतनी रह गई थी विजिबिलिटी

Mon, 26 Jun 2023 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2023 04:30 PM IST
सार

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस), वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी डायरेक्शनल रेंज (वीओआर) सिस्टम, पॉथ इंडिगेटर, अन्य लाइटें लगे हैं। यह सभी खराब मौसम में फ्लाइट लैंडिंग में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Jolly Grant Airport: Visibility was left 800 meters, to landing could not happen after rainfall
जौलीग्रांट एयरपोर्ट रनवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रविवार को कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण दो फ्लाइटाें को डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग विमानों के प्रकार और उनमें लगे उपकरणों के कारण विमानों की लैंडिंग विजिबिलिटी में भी अंतर होता है। जौलीग्रांट में जिस तरह के विमान आवाजाही करते हैं उन्हें लैंड कराने के लिए कम से कम दृश्यता 1500 मीटर होनी चाहिए। रविवार को दृश्यता घटकर 800 मीटर रह गई थी। इस कारण विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी और इन्हें डायवर्ट करना पड़ता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस), वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी डायरेक्शनल रेंज (वीओआर) सिस्टम, पॉथ इंडिगेटर, अन्य लाइटें लगे हैं। यह सभी खराब मौसम में फ्लाइट लैंडिंग में मदद करते हैं। लेकिन, ज्यादा बारिश, लो क्लाउड, ज्यादा कोहरे के कारण जब दृश्यता बहुत ज्यादा कम हो जाती है तो पायलट को रनवे दिखाई नहीं देता और लैंडिंग कराना जोखिम भरा हो जाता है। प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट पर कैट वन लाइट लगाने की तैयारी चल रही है। इससे भी पायलट को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामान्य स्थितियों में पायलट लैंडिंग के लिए दो या तीन प्रयास करता है, लेकिन जब लैंडिंग में सफलता नहीं मिलती तो वह विमान को नजदीकी एयरपोर्ट की तरफ मोड़ लेता है। क्योंकि ज्यादा देर चक्कर लगाने से विमान का फ्यूल भी खत्म हो सकता है। लो क्वाउड की स्थिति में पायलट निर्धारित ऊंचाई तक नीचे आने के बाद विमान को वापस मोड़ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर दर्ज हुई 136.8 एमएम वर्षा
देहरादून एयरपोर्ट पर रविवार शाम तक कुल 136.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई। अधिक वर्षा होने के कारण क्षेत्र में खेत खलियान, सड़कें जलमग्न हो गई। रविवार को एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी गिरकर मात्र 800 मीटर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed