{"_id":"6a57cf34217580298304d92a","slug":"dehradun-vikram-sharma-murder-case-dgp-reward-of-2-lakh-each-announced-for-absconding-accused-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: विक्रम शर्मा हत्याकांड; फरार पांच आरोपियों पर दो-दो लाख का इनाम, झारखंड के रहने वाले हैं सभी वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: विक्रम शर्मा हत्याकांड; फरार पांच आरोपियों पर दो-दो लाख का इनाम, झारखंड के रहने वाले हैं सभी वांछित
Wed, 15 Jul 2026 11:49 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:49 PM IST
सार
13 फरवरी को डालनवाला थाना क्षेत्र के सिल्वर सिटी में हुई विक्रम शर्मा की हत्या से जुड़ा है। इस संबंध में कोतवाली डालनवाला में प्राथमिकी दर्ज है। तभी से पांच आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
देहरादून में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डालनवाला क्षेत्र के सिल्वर सिटी में हुए चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर उत्तराखंड पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने सभी पांच वांछित आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस को उम्मीद है कि इनामी राशि बढ़ने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मामला 13 फरवरी को डालनवाला थाना क्षेत्र के सिल्वर सिटी में हुई विक्रम शर्मा की हत्या से जुड़ा है। इस संबंध में कोतवाली डालनवाला में प्राथमिकी दर्ज है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक लाख रुपये के इनामी आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पांच अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जो अब तक फरार हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को भेजी लोकेशन, फिर खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
डीजीपी दीपम सेठ के आदेश पर जिन आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है, उनमें आकाश कुमार प्रसाद निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर, जितेंद्र कुमार साहू निवासी मांगो, पूर्वी सिंहभूम, अंकित कुमार वर्मा उर्फ अंकित वर्मा निवासी लोहरदगा, आशुतोष कुमार सिंह निवासी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर तथा विशाल सिंह निवासी गाराबासा, बागबेड़ा, जमशेदपुर शामिल हैं। सभी आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और विभिन्न राज्यों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया है।