फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime BSF personnel Murder married Girlfriend and consumes poison hospitalized

बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को भेजी लोकेशन, फिर खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Wed, 15 Jul 2026 08:00 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 15 Jul 2026 08:00 PM IST
सार

Dehradun Crime News: आरोपी की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है।

विज्ञापन
Dehradun Crime BSF personnel Murder married Girlfriend and consumes poison hospitalized
होम स्टे में प्रेमिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजधानी देहरादून में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बीएसएफ जवान पर अपनी प्रेमिका को जहर देकर हत्या करने का अरोप लगा है। वहीं, बाद में खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है और वह दून अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार को आरोपी की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस लोकेशन के आधार पर मियांवाला चौक स्थित द बिरिज़ होमस्टे पहुंची। वहां एक कमरे में बीएसएफ जवान परमेन्द्र नेगी (38) निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन बेसुध अवस्था में मिला, जबकि आरती बिष्ट (40) निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा मृत मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परमेन्द्र नेगी को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे। छुट्टी पर घर आए परमेन्द्र नेगी पिछले दो दिनों से आरती के साथ इसी होमस्टे में ठहरा हुआ था।

Uttarakhand: खाली प्लॉट में भरे पानी में नहाते वक्त डूबे दो मासूम, दोनों की मौत; तहसीलदार ने जायजा लिया

मृतका के पति पंकज सिंह बिष्ट ने डोईवाला कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और परमेन्द्र नेगी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इस संबंध की जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि परमेन्द्र की पत्नी भी उनकी पत्नी से संबंध खत्म करने का दबाव बनाती रही थी। इसी विवाद के चलते परमेन्द्र नेगी ने आरती को जहर देकर मार डाला और बाद में खुद भी जहर खा लिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed