{"_id":"5fdee55828eb3f2f5b55d20e","slug":"dehradun-vehicle-movement-will-run-on-lachhiwala-new-flyover-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: जाम से मिलेगी निजात, लच्छीवाला फ्लाईओवर से शुरू हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: जाम से मिलेगी निजात, लच्छीवाला फ्लाईओवर से शुरू हुआ यातायात
Sun, 20 Dec 2020 10:00 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:00 PM IST
सार
- केवल देहरादून से आने वाला यातायात जाएगा लच्छीवाला से हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर
- रविवार से शुरू होगा बहुप्रतिक्षित लच्छीवाला वायाडक्ट से नए पुलों पर यातायात का संचालन
विज्ञापन
लच्छीवाला फ्लाईओवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर से रविवार को सीधे भानियावाला के लिए यातायात निकला। कार्यदायी संस्था एटलस ने एक सप्ताह के ट्रायल के लिए एक लाइन से ट्रैफिक शुरू कराया है।
विज्ञापन
देहरादून हरिद्वार हाईवे बना रही एटलस संस्था ने रविवार से लच्छीवाला फ्लाईओवर से वायाडक्ट के जरिए पुलों को जोड़कर एक लाइन का ट्रैफिक का ट्रायल शुरू करा दिया है। महाकुंभ के दृष्टिगत नेशनल हाईवे को पूरी तरह से तैयार करने के लिए सरकार का इसे अच्छे प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। लच्छीवाला फ्लाईओवर से बने इस बाईपास से यातायात को लगभग तीन किमी की दूरी कम तय करनी पड़ी। कार्यदायी संस्था एटलस सप्ताह भर के ट्रायल को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को पुख्ता कर रही है।
विज्ञापन
बाईपास मार्ग पर पहली बार चले यातायात से उत्साह
लच्छीवाला फ्लाईओवर से बना नया बाईपास मार्ग लोगों के लिए लंबे समय से उत्सुकता का विषय बना हुआ था। वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने बाईपास मार्ग पर यातायात संचालन शुरू होने का निरीक्षण करते हुए इसका स्वागत किया। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के जन्मदिन पर यह तोहफा जैसा है।
विज्ञापन
रविवार से लच्छीवाला फ्लाईओवर वायाडक्ट से बाईपास मार्ग पर यातायात का ट्रायल शुरू हो गया। एक सप्ताह का ट्रायल किया जा रहा है। हाईवे निर्माण का काम बेहद तेज गति से किया जा रहा है। फिलहाल देहरादून से आने वाला यातायात इस पर गुजरेगा। हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाले वाया डोईवाला आएंगे। जल्द सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता कर दिया जाएगा। ट्रायल से अच्छे परिणाम आने की संभावना है। समय पर पूरा हाईवे तैयार कर दिया जाएगा।
- लोकेश देशवाल, एचआर हेड, एटलस कंपनी