{"_id":"5cb20a95bdec2276d05c1a6a","slug":"dehradun-varanasi-janata-express-will-not-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्री ध्यान दें, 17 से 20 तक बंद रहेगा देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्री ध्यान दें, 17 से 20 तक बंद रहेगा देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन
Sat, 13 Apr 2019 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से वाराणसी जाने वाले रेलयात्रियों को 16 से लेकर 24 अप्रैल तक देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इसके अलावा देहरादून से हावड़ा तक जाने वाले यात्रियों को उपासना एक्सप्रेस की सुविधा 17 और 19 अप्रैल को नहीं मिल पाएगी। वाराणसी के पास इंटरलाकिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का संचालन इन तिथियों के बाद बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन बंद किए जाने से वाराणसी व उज्जैन जाने वाले यात्रियाें की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल 16 से 24 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है। जबकि देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस का भी संचालन 17 व 19 अप्रैल को बंद कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि नान इंटरलाकिंग का काम पूरा होने के साथ ही दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का संचालन न होने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। इन दोनों ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई , लखनऊ होतेे हुए वाराणसी जाते हैं। जबकि उपासना एक्सप्रेस के यात्री वाराणसी से आगे गया होते हुए हावड़ा तक जाते हैं।
विज्ञापन