Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Valley of Words concludes with dialogues on literature and culture discussions also held on military

देहरादून: साहित्य, संस्कृति पर संवाद के साथ वैली ऑफ वर्ड्स का समापन, सैन्य इतिहास और सामरिक मामलों पर भी चर्चा

Sun, 29 Nov 2026 09:30 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 29 Nov 2026 09:30 PM IST
सार

देहरादून में तीन दिन वैली ऑफ वर्ड्स के दसवें संस्करण का आयोजन हुआ। इस दौरान साहित्य, संस्कृति और सामरिक मुद्दों पर विशेष बातचीत हुई।

विज्ञापन
Dehradun Valley of Words concludes with dialogues on literature and culture discussions also held on military
वैली ऑफ वर्ड्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और समकालीन मुद्दों पर तीन दिन तक चले वैली ऑफ वर्ड्स के दसवें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में बिहार और केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य संबोधन दिया। इस दौरान एयू सिंह देव की पुस्तक बाय द ग्रेस ऑफ माई गुरु का विमोचन किया गया। अंग्रेजी अनुवाद श्रेणी की विजेता निष्ठा गौतम और हिंदी अनुवाद श्रेणी की विजेता डॉ. रोहिणी को आरिफ मोहम्मद खान ने सम्मानित किया।

विज्ञापन


अंतिम दिन की शुरुआत मुख्य मंच पर इति नृत्य से हुई। कलाकार सराजित जॉन चौधरी ने शालिनी राव की ओर से परिकल्पित वाचिकम् सर्व वाङ्मयम् सत्र में कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं बाल साहित्य श्रेणी में समीना मिश्रा की पुस्तक द नाइट स्काई पर चर्चा हुई। इसके बाद अंग्रेजी श्रेणी में निष्ठा गौतम की अनूदित पुस्तक सीताज वेल और हिंदी अनुवाद श्रेणी में डॉ. रोहिणी की पुस्तक ऑरबिटल पर सत्र आयोजित किए गए। इन चर्चाओं में पुस्तकों के विषय, अनुवाद की बारीकियों और साहित्य की अलग-अलग व्याख्याओं पर विचार रखे गए।
विज्ञापन


मुख्य मंच पर संस्कृत भाषा और संस्कृति को समर्पित विशेष प्रस्तुति भी हुई। सुधा रानी पांडेय की परिकल्पना में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कृत समूहगान और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्राचीन भाषा की नई संभावनाओं को सामने रखा गया। यह आयोजन उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सहयोग से हुआ। इसके अलावा शिक्षा पर आयोजित सत्र में 21वीं सदी के विद्यार्थियों की जरूरतों और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था की प्रासंगिकता पर विभा कपूर, रूमा मल्होत्रा, सुप्रिया श्रीवास्तव और तरुण घई ने विचार साझा किए। शब्दावली हॉल में दिन की शुरुआत मॉर्निंग रागाज से हुई। इस सत्र की मुख्य अतिथि बीना भट्ट रहीं। आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी के कलाकार देवांगभूषण बसुमतारी, बिभाष संघाई और गौरब चटर्जी ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां देकर माहौल को सुरमय बना दिया। इस दौरान सचिन चौहान ने संयोजक की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल: दिग्गजों के किस्से, सुरों का जादू और साहित्य की चमक, ममता कालिया को शिवानी सम्मान

Trending Videos

सैन्य इतिहास और सामरिक मामलों पर चर्चा
दिन के अन्य सत्रों में सैन्य इतिहास और सामरिक मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। शूटिंग स्ट्रेट-ए डिस्टिंग्विश्ड जनरल एंड हिज बायोग्राफर में लेफ्टिनेंट जनरल रोस्तम के. नानावटी और एयर वाइस मार्शल (डॉ.) अर्जुन सुब्रमण्यम ने संवाद किया। तारामंडल संग्राम सत्र में सीमावर्ती तकनीक, बाहरी अंतरिक्ष और विश्व में भारत की भूमिका पर चर्चा हुई। वहीं द सुंदरजी स्टोरी में भारतीय राजनीति और सैन्य नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं को सामने रखा गया। बीएचआईएसएम: द होल ऑफ नेशन अप्रोच टू वारफेयर सत्र में युद्ध के दौरान पूरे राष्ट्र की सहभागिता और सामूहिक रणनीति पर विचार साझा किए गए।

नागरिक जिम्मेदारी और सामाजिक व्यवहार से जुड़े मुद्दों पर रखे विचार
महोत्सव के अंतिम सत्र थानो(एस): सिविक सेंस में नागरिक जिम्मेदारी और सामाजिक व्यवहार से जुड़े मुद्दों पर नमामि बंसल, अनूप नौटियाल और निधि शर्मा ने अपने विचार रखे। तीन दिनों तक चले महोत्सव में साहित्य, अनुवाद, संगीत, नृत्य, संस्कृत नाट्य प्रस्तुति, शिक्षा, पर्यावरण, राजनीति और सैन्य इतिहास जैसे विविध विषयों को मंच मिला। इस दौरान ऑथर्स फ्रॉम द वैली सत्र में बींग एन इंडियन टीनेजर और देहरादून वंस अपोन अ टाइम पुस्तकों पर चर्चा हुई।

अनुवाद की तीन श्रेणियों में पुस्तकों को मिला सम्मान
वैली ऑफ वर्ड्स अवार्ड्स (वीबीए) के तहत बाल साहित्य श्रेणी में समीना मिश्रा की पुस्तक द नाइट स्काइ विजेता रही। अंग्रेजी श्रेणी में निष्ठा गौतम की अनूदित पुस्तक सीताज वेल को सम्मानित किया गया। वहीं हिंदी अनुवाद श्रेणी में डॉ. रोहिणी की ओर से समांथा हार्वे के मूल अंग्रेजी उपन्यास से अनूदित पुस्तक ऑरबिटल विजेता रही। बाल साहित्य की विजेता लेखिका को डीबीएस के कुलपति डॉ. संजय जसोला ने सम्मानित किया जबकि अंग्रेजी और हिंदी अनुवाद श्रेणियों के विजेताओं को समापन समारोह में आरिफ मोहम्मद खान ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed