फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Two miscreants robbed Uber cab booked from Sonipat at gunpoint police embroiled in several stories

Dehradun: सोनीपत से बुक कर लाई ऊबर कैब को दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर लूटा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 23 Mar 2025 09:33 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Mar 2025 09:33 PM IST
सार

बालावाला से दोनाली- रायपुर मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया गया था। चालक इमरान अहमद निवासी लोनी गाजियाबाद ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे जानकारी ली तो पता चला कि वह दो युवकों को सोनीपत के मुर्थल से देहरादून ला रहा था।

विज्ञापन
Dehradun: Two miscreants robbed Uber cab booked from Sonipat at gunpoint police embroiled in several stories
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत से बुक कर लाई गई ऊबर कैब को दो बदमाशों ने (यात्री) ने शनिवार देर रात देहरादून में बालावाला से रायपुर के बीच लूट लिया। दोनों ने चालक को पैसे देने के लिए कैब से उतारा और पिस्तौल दिखाकर कैब लूटकर भाग गए। चालक ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू की गई। लेकिन, कैब लेकर भागे यात्री का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस को यात्री के बारे में ऊबर से भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। यही नहीं चालक के पास भी उसकी कोई खास जानकारी नहीं है। हालात ये हैं कि घटना के करीब 18 घंटे बाद भी पुलिस तमाम कहानियों के बीच उलझी हुई है।

विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे हुई। एसपी देहात-1 जया बलोनी ने बताया कि बालावाला से दोनाली- रायपुर मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया गया था। चालक इमरान अहमद निवासी लोनी गाजियाबाद ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे जानकारी ली तो पता चला कि वह दो युवकों को सोनीपत के मुर्थल से देहरादून ला रहा था। उन्हें यहां चक्की नंबर चार के पास छोड़ना था। चक्की नंबर चार के पास आकर युवकों ने कार रुकवाई और चालक को पैसे लेने के लिए कहा। चालक कार रोककर नीचे उतर गया। ये दोनों युवक भी नीचे उतरे और चालक की कनपटी से पिस्तौल सटाकर उसे वहां से भाग जाने को कहा। इसके बाद दोनों युवक कार लेकर भाग निकले। एसपी देहात ने बताया कि जिस रूट से चालक आना बता रहा है वहां के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन


Haridwar : ट्रांसपोर्ट कंपनी की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी, करोड़ों का माल बरामद; दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक को इन दोनों के नाम तक तक नहीं पता हैं। इसके लिए जब ऊबर से संपर्क किया गया तो उन्होंने रविवार का दिन होने का हवाला देते हुए जानकारी देर से उपलब्ध कराने की बात कही है। अभी तक ऊबर की ओर से भी कोई जानकारी नहीं आई है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ही जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कार मुर्थल से वाया सहारनपुर और आईएसबीटी के रास्ते रायपुर क्षेत्र में पहुंची थी। एसपी के मुताबिक अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

जीपीएस भी नहीं है कैब में

जो कैब लूटी गई उसमें जीपीएस भी नहीं लगा है। ऐसे में यह बात भी पुलिस के लिए उलझन भरी है। जबकि, ऊबर जैसी कंपनियां जो कैब संचालित करती हैं वह एप आधारित सेवाएं होती हैं। ऐसे में सभी गाड़ियों में जीपीएस भी लगा होता है। ऐसे में माना यह भी जा रहा है कि कैब बुक कर लाए यात्री को इस बात का पता होगा कि इसमें जीपीएस नहीं है। यही कारण रहा है कि उसने इस दुस्साहसी घटना को अंजाम दिया।


ऊबर के अलावा दो और कंपनी में रजिस्टर्ड है कैब

चालक यह कैब किसी शिव कुमार गुप्ता की कार किराये पर लेकर चलाता है। शिव कुमार गुप्ता से भी पुलिस ने बात की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी यह कार ऊबर के अलावा ओला और रैपिडो में भी रजिस्टर्ड है। एसपी देहात ने बताया कि मालिक के अनुसार चालक उन्हें कभी कभार पांच-छह हजार रुपये दे देता है। इसके अलावा उनका चालक से ज्यादा संपर्क नहीं रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed