Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar: Drug smuggling under the guise of a transport company

Haridwar : ट्रांसपोर्ट कंपनी की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी, करोड़ों का माल बरामद; दो गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 04:10 AM IST
सार

हरिद्वार के गोदाम से 3.41 लाख नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं देहरादून स्थित गोदाम से करीब 4.14 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
Haridwar: Drug smuggling under the guise of a transport company
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पुलिस और ड्रग एंड कंट्रोल विभाग ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में हरिद्वार व देहरादून से संचालक समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार के गोदाम से 3.41 लाख नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं देहरादून स्थित गोदाम से करीब 4.14 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र रानीपुर स्थित आंचल रोड कैरियर/आंचल एक्सप्रेस चौहान कम्पाउंड के संचालक अनिल लडवाल के गोदाम में नशीली दवाएं स्टोर की गई हैं। इन्हें अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह जानकारी एएनटीएफ के प्रभारी विजय सिंह और गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत से साझा की। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर एएनटीएफ व पुलिस की टीम ने कंपनी के गोदाम पर छापा मारा। जहां से आरोपी शमशेर निवासी ग्राम पुरनपुरा, थाना भिवानी, हरियाणा को पकड़ा गया। गोदाम की तलाशी लेने पर 24 पेटियां मिलीं, जिनमें 3,41,568 नशे के कैप्सूल निकले।

देर शाम पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक अनिल लडवाल निवासी भिवानी, हरियाणा को भी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। उसके सेलाकुई स्थित गोदाम से 4.14 करोड़ की दवाएं जब्त की गईं हैं।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि अनिल लडवाल दवाओं के कारोबार की आड़ मे नशीली दवाएं भी गोदाम में स्टोर कर ट्रांसपोर्ट व सप्लाई करने का काम करता है। वह देहरादून सेलाकुई स्थित गोदाम से यह माल लाता था और मुनाफे का कुछ हिस्सा शमशेर को भी देता था। शमशेर उसका मौसेरा भाई है। 


उसकी निशानदेही पर गोदाम से कुल 2167 बॉक्स सिरप, इसमें कुल 216700 शीशी और 601344 कैप्सूल बरामद हुए। इसकी कीमत 4.14 करोड़ रुपये हैं। गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed