फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Triple Murder anger spread after plumber accused of brutally killing elderly couple and woman

देहरादून ट्रिपल मर्डर: प्लंबर की क्रूरता, हर आंख में गम-गुस्सा, काम करने वाली महिलाएं हुई एकजुट, मांगा इंसाफ

Wed, 07 Oct 2026 08:48 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 07 Oct 2026 08:48 AM IST
सार

विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती और एक महिला की हत्या के बाद इलाके में गम के साथ आक्रोश भी है। मंगलवार को कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं और बुजुर्ग घटनास्थल के आसपास जुटे और वारदात पर चिंता जताते हुए न्याय की मांग की। काम के सिलसिले में घरों में आने-जाने वाले लोगों को लेकर भी अब स्थानीय लोगों की सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Dehradun Triple Murder anger spread after plumber accused of brutally killing elderly couple and woman
घटनास्थल के आसपास मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं और बुजुर्ग एकत्र हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती और महिला की हत्या की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मंगलवार को घटनास्थल के आसपास मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं और बुजुर्ग एकत्र हुए। किसी के चेहरे पर अपनों को खोने का गम था तो किसी की आंखों में वारदात को लेकर गुस्सा और कई सवाल। सभी की जुबां पर एक ही बात थी कि आखिर ऐसी क्रूरता कैसे हो गई।

विज्ञापन

कॉलोनी में लंबे समय से घरेलू काम करने वाली महिलाओं का कहना था कि कपूर दंपती का व्यवहार सभी के साथ अच्छा था। आसपास रहने वाले लोगों से भी उनके मधुर संबंध थे। ऐसे में घर में लंबे समय से प्लंबिंग का काम करने वाले आरोपी राजकुमार पर हत्या का आरोप सामने आने से लोग हैरान हैं। महिलाओं ने कहा कि काम के सिलसिले में घरों में आने-जाने वाले लोगों पर परिवार भरोसा करते हैं, लेकिन ऐसी घटना के बाद अब हर किसी को सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचीं महिलाओं और बुजुर्गों के बीच घटना को लेकर कई सवाल उठते रहे। लोगों का कहना था कि आरोपी को परिवार के बारे में काफी जानकारी थी। उसे घर के माहौल और सदस्यों की दिनचर्या की जानकारी थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि विष्णुलोक कॉलोनी को अब तक बेहद सुरक्षित माना जाता था। यहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते थे और रात में भी किसी अनहोनी की आशंका नहीं रहती थी। तीन लोगों की हत्या ने इस भरोसे को हिला दिया है। लोगों ने पुलिस से घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

ये भी पढे़ं...एक विलेन फिल्म जैसी वारदात: हत्या के पीछे की कहानी हर किसी को चौंका रही, तीन लोगों को उतार दिया मौत के घाट

बुजुर्ग बोले- पुलिस बढ़ाए गश्त

घटना की जानकारी मिलने पर रायपुर क्षेत्र के कई बुजुर्ग विष्णुलोक कॉलोनी पहुंचे। एक बुजुर्ग गबर सिंह ने कहा कि इस इलाके में कभी कोई घटनाएं नहीं होती थीं। इस आरोपी ने जो दुस्साहस किया है इसके लिए उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस को भी इलाके की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ानी चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed