{"_id":"57436fca4f1c1b0420690e1a","slug":"dehradun-temperature-down-thirteen-degree-in-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे में 13 डिग्री गिरा राजधानी का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे में 13 डिग्री गिरा राजधानी का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 May 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान की वजह से राजधानी में महज तीन घंटे में तापमान में सीधे 13 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश, हवा और बादलों की वजह से गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अभी मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
राजधानी में सोमवार को सुबह से ही घने बादल छा गए। हालांकि हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल छंट गए और मौसम खुल गया। दोपहर तक तेज धूप रहने के बाद बादल आ गए। तेज हवाएं चली और इसके बाद बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
तापमान में दर्ज हुई गिरावट
दिनभर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह को 11:30 बजे तापमान 33.6 डिग्री था जो कि दोपहर ढाई बजे तक 34.8 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को बारिश और तेज हवाओं की वजह से साढ़े पांच बजे तापमान 13 डिग्री गिरकर 21.8 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी में मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है।