{"_id":"bd861ba0e86f97b3e2cbf6708f94174c","slug":"dehradun-temperature-down-8-degree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 घंटे में 8 डिग्री लुढ़का राजधानी का पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 घंटे में 8 डिग्री लुढ़का राजधानी का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Sep 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रविवार का दिन बादल छाए रहने और बारिश से सुहावना हो गया। दोपहर से शाम तक करीब तीन घंटे में ही पारे में 8 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी ऐसे ही बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम सुहावना
शहर में रविवार को सुबह हल्की धूप निकलने के बाद बादल छा गए। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, कुछ जगहों पर हल्की धूप के बीच दोपहर एक से करीब 2.30 बजे तक तापमान 31.7 डिग्री पर पहुंच गया। उमस भी 97 प्रतिशत तक पहुंच गई।
विज्ञापन
दोपहर बाद शहर में घने बादल छा गए। कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी। ठंडी हवाओं ने पारे का मिजाज नरम कर दिया। शाम को 5.30 बजे तापमान 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में रविवार को 1.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी में सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश भी होने की संभावना है। बताया कि सोमवार को तापमान करीब 30 डिग्री रह सकता है।
प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना
मौसम के ठंडे रुख के बीच प्रदेशभर में कई जगहों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। कहीं भी अधिक बारिश नहीं हुई, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और श्री हेमकुंड साहिब में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।