फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun STF arrested two policemen working with Praveen Valmiki gang Uttarakhand Crime news

Dehradun Crime: प्रवीण वाल्मीकि गैंग के साथ काम करने वाले दो पुलिसर्मी गिरफ्तार, जमीन का सौदा था कराया

Tue, 16 Sep 2025 05:45 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 16 Sep 2025 05:45 PM IST
सार

कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग के लिए काम करने वाले सिपाही शेर सिंह और हसन अब्बास जैदी को मंगलवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Dehradun STF arrested two policemen working with Praveen Valmiki gang Uttarakhand Crime news
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

विज्ञापन

कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग के लिए काम करने वाले सिपाही शेर सिंह और हसन अब्बास जैदी को मंगलवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों इन दोनों का गढ़वाल रेंज कार्यालय से पिथौरागढ़ तबादला किया गया था।

आरोप है कि दोनों ने रुड़की की एक विधवा को जमीन बेचने के लिए डराया-धमकाया था। ये दोनों लगातार प्रवीण वाल्मीकि और उसके भतीजे मनीष बॉलर के संपर्क में रहते थे। मनीष बॉलर को पिछले महीने एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि गत 27 अगस्त को गंगनहर थाना रुड़की में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला था कि प्रवीण वाल्मीकि के भतीजे पार्षद मनीष बॉलर व उसके साथी पंकज अष्टवाल ने रेखा नाम की एक महिला की जमीन अपने नाम कराई है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इसकी जांच एसटीएफ के सुपुर्द कर दी। एसटीएफ ने कुछ दिन बाद ही मनीष बॉलर और पंकज अष्टवाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि इन दोनों ने रेखा नाम की एक अन्य महिला को खड़ा कर जमीन को बेचा है। ऐसे में एसटीएफ ने ज्वालापुर की रहने वाली इस रेखा नाम की महिला को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...बादल फटा, नदियां बिफरीं: जान बचाने के लिए लोग बिजली के खंभों पर चढ़ गए, देहरादून में दिखा ऐसा खौफनाक मंजर

इस मामले में मनीष बॉलर के मोबाइल नंबरों की जांच की गई तो गढ़वाल रेंज कार्यालय में तैनात सिपाही शेर सिंह और हसन अब्बास जैदी का भी नाम आया। इन दोनों की रेखा की जमीन मामले में संलिप्तता पाई गई। ऐसे में पुलिस मुख्यालय को जब रिपोर्ट भेजी गई तो दोनों को कुमाऊं रेंज के पिथौरागढ़ ट्रांसफर कर दिया गया। दोनों सिपाहियों की भूमिका की जांच चल रही थी। इसी बीच मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को रुड़की न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed