फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun smart city project included in the central government list

स्मार्ट सिटी में आपको मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं, जानिए क्या होंगे फायदे

Sat, 24 Jun 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dehradun smart city project included in the central government list

दून ने स्मार्ट सिटी की तरफ कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल होकर राजधानी पहला पायदान पार कर चुकी है। अब प्रोजेक्ट में दिए गए परियोजनाओं के प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाना है। प्रोजेक्ट के अनुसार काम हुआ तो यकीन मानिए दून की रंग बदल जाएगी। आपको एहसास होगा कि दून आपके सपनों के शहर की शक्ल ले चुका है। आपको बताते हैं दून स्मार्ट बना तो क्या होगा खास..

विज्ञापन


इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम व ग्रीन ट्रांसपोर्ट
स्मार्ट सिटी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम और ग्रीन ट्रांसपोर्ट विकसित करने की योजना है। इसके तहत ज्यादातर सड़कें वन वे रहेंगी। सड़कें चौड़ी होंगी और ट्रैफिक लाइट सिस्टम बेहतर होगी। जाम से बचने के लिए कम चौड़ी जगहों व चौराहों पर फ्लाईओवर भी बनेंगे। शहर में ट्रैफिक का दबाव करने के लिए बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा होगी। पब्लिक टांसपोर्ट ईंधन और पर्यावरण बचाए, इसलिए ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल होगा। साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए अलग साइकिल लेन होगी। स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें होंगी जो अंधेरा होने पर खुद ही जलने लगेगी। एस्लेहॉल और डिस्पेंसरी रोड पर पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन


अंडर ग्राउंड केबल वायरिंग
स्मार्ट सिटी में बिजली के तार झूलते नहीं दिखेंगे। प्रोजेक्ट के अनुसार शहर में सभी बिजली और टेलीफोन की लाइनें अंडर ग्राउंड होगी। सभी तरह के केबल सर्विस डक्ट के जरिये इधर से उधर होंगे। इससे खराबी आने की संभावना कम होगी और शहर भी सुंदर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस डक्ट
स्मार्ट सिटी में सड़क के नीचे सर्विस डक्ट बनाई जाएगी। यह एक तरह की सुरंग होगी, जिसमें बिजली, पानी, सीवर, टेलीफोन, इंटरनेट की लाइनें होंगी। इससे किसी भी लाइन के खराब होने, नई लाइन बिछाने के लिए बार-बार सड़क को खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

खास होगा देहरादून वन एप

Dehradun smart city project included in the central government list

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी बेहतर होगी। अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए जाएंगे, जिससे कूड़ा सड़क  पर नहीं बिखरेगा। डस्टबिन भरते ही इस पर लगे सेंसर खुद ही कंट्रोल रूम में मैसेज भेज देंगे।  इन डस्टबिन की सफाई रात में कर ली जाएगी। सुबह तक डस्टबिन पूरी तरह खाली मिलेंगे। शहर के लगभग सभी हिस्सों में ऐसे डस्टबिन लगाए जाएंगे।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग
बरसात का ज्यादातर पानी बहकर बर्बाद हो जाता है। लेकिन स्मार्ट सिटी में प्रत्येक बिल्डिंग के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रोजेक्ट लगाना अनिवार्य होगा। वर्षा जल को संग्रहित कर उसके इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। यह लोगों के साथ ही पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होगा। स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम भी होगा, जिसमें जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होगी। शहर में जलभराव की समस्या नहीं होगी।

खास होगा देहरादून वन एप
शहरवासियों के लिए स्मार्ट सिटी देहरादून वन मोबाइल एप होगा। इसकी मदद से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकेगा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र बनाने से लेकर एमडीडीए का नक्शा पास कराने और बिजली-पानी से लेकर हाउस टैक्स जमा कराने तक का काम इससे हो सकेगा। केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया स्कीम के तहत यह एप बनाया जाना है। इससे पैसों का लेन-देन भी किया जा सकेगा। पीपीपी मोड में सरकार चाहे तो इसमें निजी क्षेत्र की जानकारियां और सुविधाएं भी शामिल कर सकती है। 

पलटन बाजार में दौडे़गी गोल्फ कार 
स्मार्ट सिटी में पलटन बाजार की सूरत भी पूरी तरह बदल जाएगी। बाजार में वाहनों की आवाजाही पर तो रोक होगी, लेकिन गोल्फ कार दौड़ती नजर आएगी। बाजार में सड़क के चौड़ीकरण के साथ पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। पूरा बाजार एक ही रंग में लिपटा नजर आएगा। 

स्मार्ट सिटी में यह होगा खास

Dehradun smart city project included in the central government list

स्मार्ट सिटी में यह होगा खास
- पलटन बाजार में चौड़ी सड़कें, पार्किंग की व्यवस्था
- घंटाघर, क्वालिटी, ग्लोब, कनक, महाराजा अग्रसेन चौक का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा।
- गांधी पार्क को विकसित करने के साथ सौंदर्यीकरण होगा 
- नगर निगम कार्यालय ग्रीन बिल्डिंग के रूप में होगा परिवर्तित 
- बायो टायलेट और वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे
- डीएवी और डीबीएस कालेज क्षेत्र के विकास के साथ चौड़ी होेंगी सड़कें।
- घंटाघर स्थित कांपलेक्स में बच्चों के लिए बनेगा मॉडल थीम पार्क।
- पूर्व तहसील परिसर में मल्टी लेवल कार पार्किंग होगी विकसित। 
- ईसी रोड को स्मार्ट मॉडल रोड के रूप में किया जाएगा विकसित।

स्मार्ट सिटी का वित्तीय प्लान
स्मार्ट सिटी फंड          1000 करोड़
सहयोगी फंड               236 करोड़
पीपीपी परियोजना        171.5 करोड
कुल लागत    1407.5 करोड़

शहर का यह हिस्सा होगा शामिल
स्मार्ट सिटी का क्षेत्रफ ल 354 हेक्टेअर (875 एकड़) है। इसमें आराघर चौक से ईसी रोड, करनपुर बाजार, डीबीएस चौक से नैनी बेकरी, बहल चैक, राजपुर रोड, घंटाघर, चकराता रोड , बिंदाल पुल, बिंदाल नदी के साथ-साथ बाएं क्षेत्र को शामिल करते हुए कांवली रोड, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक से हरिद्वार रोड से होते हुए आराघर चौक के बीच का क्षेत्र शामिल है। 

शहर के 10 वार्ड होंगे शामिल
स्मार्ट सिटी में नगर निगम के दस वार्ड शामिल होंगे। इनमें वार्ड नंबर 11 करनपुर, 12 बकरालवाला, 15 घंटाघर और 17 एमकेपी का कुछ हिस्सा होगा। जबकि वार्ड 18 कालिका मंदिर मार्ग, वार्ड 19 तिलक रोड, 20 खुडबुडा, 21 शिवाजी मार्ग, 23 धामावाला और 24 झंडावाला शामिल रहेंगे। इसमें करीब 35 किलोमीटर का क्षेत्र रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed