फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Singer Satinder Sartaj reached Darbar Sahib and bowed his head before concert

Dehradun: सुरों के सरताज ने दून में सजाई सूफियाना शाम, दी लाइव प्रस्तुति, जमकर झूमे दूनवासी, वीडियो

Sun, 01 Mar 2026 11:53 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 01 Mar 2026 11:53 PM IST
सार

परेड ग्राउंड में लाइव प्रस्तुति देने से पहले सरताज ने गुरु रामराय को यादकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, इस मौके पर उन्होंने सिखों के गुरुओं को भी याद किया।

विज्ञापन
Dehradun: Singer Satinder Sartaj reached Darbar Sahib and bowed his head before concert
गायक सतिंदर सरताज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रसिद्ध गायक, गीतकार और कवि सतिंदर सरताज का बहुचर्चित हेरिटेज इंडिया टूर 2025-26 रविवार को दून पहुंचा। सुरों के सरताज ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति से सूफियाना शाम को सजा दूनवासियों के इस पल को यादगार बना दिया।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड में लाइव प्रस्तुति देने से पहले सरताज ने गुरु रामराय को यादकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, इस मौके पर उन्होंने सिखों के गुरुओं को भी याद किया। लाइव शो में सरताज ने अपने लोकप्रिय सूफियाना और लोकगीतों की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने गीतों की शुरुआत अपने बगीचे गीत से की। उनकी अपने ते रंग चढ़ाई... साईं गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाकर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि इस गीत ने उन्हें पहचान दिलाई है और कहा कि हर आदमी के अंदर फकीर होता है। वहीं, शरबत हो गई आज सहस्रधारा वे... गीत में उन्होंने मसूरी, कैंपटीफाल का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Holi 2026: सावधान! होली का उल्लास बेरंग न कर दें रसायन युक्त रंग, बढ़ सकता है एलर्जी का खतरा

Trending Videos

उन्होंने दुनिया में चल रहे युद्ध को त्रासदी बताया और मारे जा रहे लोगों के प्रति सहानुभूति भी जताई। साथ ही कुछ पंक्तियों से पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी बताया। सरताज ने एक प्यार का नगमा है... गीत गाया तो लोगों ने भी उनका खूब साथ दिया। उनके पंजाबी गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। प्रसिद्ध गीत सबसे मंहगी होंदी है मासूमियत... पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। दिल सकून वाला नहीं कठोर हो गया... गीत ने लोगों को भावुक भी कर दिया।

उनके भावपूर्ण शब्द, गहरी संवेदना और शास्त्रीय संगीत की झलक ने श्रोताओं को एक अलग ही अनुभव कराया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं से लेकर सभी संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
गायक सतिंदर सरताज अपने कार्यक्रम के लिए शनिवार को ही दून पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने श्री दरबार साहिब में बनी कलाकृतियों को भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed