फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2026: Do Not let chemicals colours ruin the joy of Holi, as they can increase the risk of allergies

Holi 2026: सावधान! होली का उल्लास बेरंग न कर दें रसायन युक्त रंग, बढ़ सकता है एलर्जी का खतरा

Sun, 01 Mar 2026 05:02 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 01 Mar 2026 05:02 PM IST
सार

रसायन युक्त रंगों के आखों में जाने से एलर्जिक रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर कॉर्निया और कंजेक्टिवाइटा पर पड़ता है।

विज्ञापन
Holi 2026: Do Not let chemicals colours ruin the joy of Holi, as they can increase the risk of allergies
होली पर बाजार सजे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होली पर रसायन युक्त रंग उत्साह में व्यवधान पैदा न कर दें इसके लिए लोगों को सावधान रहना होगा। नेत्र और त्वचा रोग विभाग के चिकित्सकों ने इस पर चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन


दून अस्पताल ने वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज सारस्वत ने बताया कि रसायन युक्त रंगों के आखों में जाने से एलर्जिक रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर कॉर्निया और कंजेक्टिवाइटा पर पड़ता है। रंग के कण अंदर जाने के बाद अगर आंखों को मसल दिया जाए तो अंदर घाव भी पैदा हो सकता है। रंग जाने के बाद आंखों में जलन, लालिमा और खुजली आदि प्राथमिक लक्ष्रण के रूप में सामने आते हैं। ऐसे मेें लोगों को होली खेलते समय सजगता बरतनी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा त्वचा पर रसायन वाला रंग लगने से एसीडी यानि एलर्जिक कॉन्टैक्ट डर्माटाइटिस संक्रमण हो जाता है। इसकी वजह से लोगों की त्वचा पर लाल दान और खुजली होने के साथ ही त्वचा बाहर निकलने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: साल का पहला चंद्रग्रहण तीन मार्च को, नौ घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक काल, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

ऐसे रखें आंखों की ख्याल
1- हर्बल रंगों से होली खेलें
2- चश्मे का इस्तेमाल करें
3- रंग जाने आंखों को साफ पानी से धुलें
4- आखों को मसलने से बचें

ऐसे रखें त्वचा का ख्याल
1- होली खेलते समय शरीर के अंगों को ढक लें
2- त्वचा पर मोइस्चराइजर लगाएं
3- बच्चों को पक्के रंगों से दूर रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed