फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun secretariat.

नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, यहां पढ़ें...

Wed, 08 Oct 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Oct 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
dehradun secretariat.

मुख्यमंत्री सचिवालय समेत मंगलवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह संधू मंगलवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव हो गए।

विज्ञापन


संधू का स्थान लेंगे ओमप्रकाश
सीएम सचिवालय में संधू का स्थान ओमप्रकाश लेंगे। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के साथ ही ओमप्रकाश अवस्थापना विकास निगम व अर्द्ध सैनिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष भी होंगे। प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी को अतिरिक्त तौर पर कार्मिक व सतर्कता विभाग भी दिया गया है।
विज्ञापन


अजय प्रद्योत की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद उनसे सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग लेकर एमएच खान को दे दिया गया है। प्रद्योत का दूसरा विभाग खेल कूद एवं युवा कल्याण मंजुल कुमार जोशी को दिया गया है और निदेशक व अपर सचिव खेल की जिम्मेदारी शैलेश बगोली को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा से तकनीकी शिक्षा लेकर सचिव आरके सुधांशु को दे दिया गया है। सुधांशु सैनिक कल्याण विभाग के सचिव भी होंगे। मुख्यमंत्री के सचिव मोहम्मद शाहिद को वर्तमान दायित्वों के साथ आबकारी विभाग, वक्फ विकास निगम व अल्पसंख्यक कल्याण निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई है।

अमित नेगी को पीडब्लूडी की जिम्मेदारी दी गई है। पीएस जंगपांगी को राजस्व परिषद से हटाकर समाज कल्याण का सचिव बनाया गया है। विनोद शर्मा को एक बार फिर गृह व नियोजन विभाग में प्रभारी सचिव बनाया है।

निधि पांडे के पास उद्यान विभाग
मीनाक्षी सुंदरम को पर्यावरण व ठोस अपशिष्ट विभाग के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उच्च शिक्षा व महिला सशक्तिकरण विभाग प्रभारी सचिव निधिमणि त्रिपाठी को दिया गया है। आईटी सचिव दीपक कुमार गैरोला को विज्ञान प्रौद्योगिकी भी दे दिया गया है।

यह विभाग अभी तक प्रभारी सचिव निधि पांडे के पास था लेकिन अब उन्हें उद्यान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पांडे को सीएम सचिवालय से हटा दिया गया है। उधर, गढ़वाल कमिश्नर चंद्रसिंह नपलच्याल को अतिरिक्त तौर पर एक बार फिर भाषा व पुनर्गठन का प्रभारी सचिव बनाया गया है।


विजय ढौंढियाल अतिरिक्त तौर पर राजस्व परिषद के सदस्य न्यायिक का काम देखेंगे। अपर सचिव अरविंद सिंह ह्यांकि को नियोजन का जिम्मा भी दिया गया है। अपर सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी को बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सचिव बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed