फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: schedule cast wants right to entry in temple.

देहरादून: मंदिर में प्रवेश पर अड़े दलित, नहीं तो बदल लेंगे धर्म

Wed, 07 Oct 2015 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया (देहरादून) Updated Wed, 07 Oct 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: schedule cast wants right to entry in temple.
देहरादून जिले के सहिया क्षेत्र स्थित गबेला गांव में मंदिर में दलितों को प्रवेश न देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दलित उत्थान के लिए जौनसार बावर परिवर्तन यात्रा निकाल रहे लोग दूसरे दिन भी मंदिर में प्रवेश की मांग पर धरने पर रहे। दूसरी ओर, देवता का भाव लिए देव मालियों ने यात्रा में शामिल सदस्यों को यह कहकर मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी कि यात्रा को उनके ऊपर से होकर गुजारा जाए।
विज्ञापन


जबकि परिवर्तन यात्रा के संरक्षक दौलत कुंवर देव मालियों के हटने पर ही मंदिर में प्रवेश की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें देव मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है तो वह कई सदस्यों के साथ मंदिर परिसर में धर्म परिवर्तन कर लेंगे। इस बीच, मंदिर परिसर में बंधे तीन खाडू (नर भेड़) के मरने से हालात संवेदनशील हो गए हैं।
विज्ञापन

तीन खाडू के मरने से हालात संवेदनशील, पुलिस तैनात

Dehradun: schedule cast wants right to entry in temple.

देव मालियों का कहना है कि मंदिर में बार-बार प्रवेश की मांग करने से देवता नाराज हो गए हैं। देर शाम देव मालियों ने यात्रा में शामिल लोगों को मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। यात्रा में शामिल लोगों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और महिलाओं के बाल खींचे गए।

इसके बाद परिवर्तन यात्रा के संयोजक दौलत कुंवर ने चेतावनी दी कि वह बुधवार से आमरण अनशन करेंगे। मजबूरन यात्रा में शामिल लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे। हालात को देखते हुए एक पटवारी और दो होमगार्ड को मौके पर तैनात कर दिया गया।

पुलिस बल तैनात
सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि गांव से करीब 12 दूर क्वानू में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस को गबेला भेजा जाएगा।

माफी मांगने पर ही मिलेगा मंदिर में प्रवेश

Dehradun: schedule cast wants right to entry in temple.

गुस्से में लाल आंखें, खुले बाल और हाथ में बिच्छू घास। यह विकराल रूप मंगलवार को गबेला में देव माली पर अवतरित भैरव देवता का नजर आया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक यात्रा में शामिल लोग उनसे माफी नहीं मांगते वह रास्ते में ही डटे रहेंगे। कहा कि यात्रा में शामिल लोग देवताओं पर दबाव बना रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खांडुवों ने भी रुष्ट होकर प्राण त्यागे हैं। सदियों से लोग परंपराओं का निर्वहन करते आ रहे हैं। लेकिन अब यात्रा में शामिल लोग उनका पालन नहीं करना चाहते। देव मंदिर में तभी प्रवेश मिलेगा जब वह माफी मागेंगे।

देर शाम देव मालियों ने यात्रा में शामिल लोगों को मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। लोगों ने मारपीट का आरोप लगाय है। संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि वे बुधवार से आमरण अनशन करेंगे। मजबूरन होकर यात्रा में शामिल दलित इसाई धर्म अपनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed