फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun's FRI to conserve trees at Delhi National War Memorial

दिल्ली नेशनल वार मेमोरियल में पेड़ों का संरक्षण करेगा देहरादून का एफआरआई  

Fri, 09 Aug 2019 02:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Aug 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Dehradun's FRI to conserve trees at Delhi National War Memorial
- फोटो : फाइल फोटो

नई दिल्ली स्थित नेशनल वार मेमोरियल परिसर स्थित पेड़ों के संरक्षण का जिम्मा वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों को सौंपा गया है। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम नेशनल वार मेमोरियल परिसर स्थित विभिन्न प्रजातियोें के पेड़ों की निगरानी कर रही है।

विज्ञापन


वन अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वनस्पति विज्ञानी डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक नेशनल वार मेमोरियल परिसर में स्थित विभिन्न प्रजातियोें के पेड़ों को बीमारियों से बचाने के साथ ही उनके संरक्षण को लेकर तमाम कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन


नेशनल वार मेमोरियल नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास 40 हेक्टेयर में बनाया गया है। नेशनल वार मेमोरियल देश के उन अमर शहीदों की याद में बनाया गया है जिन्होंने 1947-48 के वार, 1961 के गोवा अभियान, 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965 व 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अशोक कुमार के अनुसार संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम बोधगया स्थित बोधिवृक्ष, बोधगया के ही कोटेश्वर धाम स्थित धार्मिक महत्व के पीपल वृक्ष, बेलागंग स्थित पीपल वृक्ष, हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके के जोतसर तीर्थ स्थित वट वृक्ष, चेन्नई, चंडीगढ़, सहित बड़े शहरों में पेड़ों के संरक्षण को लेकर काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed