फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun route diverted due to chehlum rally

चेहल्लुम जुलूस के दौरान देहरादून में रूट रहेगा डायवर्ट

Sun, 20 Nov 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Nov 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
dehradun route diverted due to chehlum rally
- फोटो : demo pic

चेहल्लुम जुलूस के दौरान देहरादून पुलिस ने कई जगह रूट डायवर्ट किए हैं। यह डायवर्ट जुलूस के कुछ देर पहले किया जाएगा, ताकि सड़कों पर जाम न लगे। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह रूट डायवर्ट को फॉलो करें। जिससे यात्रियों व अन्य लोगों को परेशानी न हो।

विज्ञापन


इस तरह होगा रूट डायवर्ट
- जब जुलूस सर्वे चौक, करनपुर से प्रारंभ होगा तो उस स्थिति में यूक्लिप्टिस चौक से सर्वे चौक बेनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को यूक्लिप्टिस चौक से घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


- रायपुर से आने वाले यातायात को सर्वे चौक से ईसी रोड पर क्रॉस रोड द्वारिका स्टोर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सर्वे चौक से लैंसडाउन की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जब जुलूस रोजगार कार्यालय तिराहे पर होगा तो कनक चौक से सर्वे चौक की और कोई भी वाहन नहीं जाएगा। समस्त वाहनों को सुभाष रोड, बेनी बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा तथा मनोज क्लीनिक से कॉनवेंट तिराहे की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहनों को क्रॉस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

- जब जुलूस लैंसडाउन पर होगा तो त्रिमूर्ति चौराहे से लैंसडाउन चौक की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा। समस्त वाहनों को क्रॉस रोड होते हुए ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।

- जुलूस दर्शन लाल चौक पर होगा तो घंटाघर से दर्शन लाल चौक की ओर आने वाले यातायात को राजपुर रोड की ओर तथा राजपुर रोड से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक से कनक चौक, सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

- जुलूस जब तहसील चौक पर पहुंचेगा तो दर्शन लाल चौक से तहसील चौक की ओर आने वाले वाहनों को कबाड़ी बाजार रोड से दून चौक होते हुए प्रिंस चौक की ओर भेजा जाएगा।


- प्रिंस चौक से घंटाघर की ओर आने वाले यातायात को पुराने बस अड्डे से कोर्ट रोड, दून चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

- जब जुलूस तहसील चौक से कर्बला पहुंचेगा तो प्रिंस चौक से कोई भी वाहन इस ओर नहीं आएगा। समस्त वाहनों को कोर्ट रोड, दून चौक, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed