{"_id":"67f228bfa9bceaa5e10bf5e2","slug":"dehradun-road-accident-in-chhiddarwala-scorpio-and-scooty-collide-two-youth-died-2025-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, उछलकर ट्रक की चपेट में आए दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, उछलकर ट्रक की चपेट में आए दो युवकों की मौत
Sun, 06 Apr 2025 12:58 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:58 PM IST
सार
Dehradun Accident News: स्कूटी से दो युवक हरिद्वार की ओर जा रहे थे। हाईवे पर अचानक एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसदौरान दो युवकों की जान चली गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून जिले के छिद्दरवाला में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रक, स्कॉर्पियो और स्कूटी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। छिद्दरवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Uttarakhand: ज्योतिर्मठ सुभाई मार्ग पर जली कार में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार गया है जिसकी तलाश की जा रही है।