{"_id":"653aaf598f0ca44c970b5bd8","slug":"dehradun-rib-and-waist-injury-confirm-of-former-cm-harish-rawat-after-accident-in-bazpur-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पूर्व सीएम हरीश रावत की पसली और कमर में चोट की पुष्टि, कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पूर्व सीएम हरीश रावत की पसली और कमर में चोट की पुष्टि, कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह
Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/जौलीग्रांट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/जौलीग्रांट
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
सार
मंगलवार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे कार में सवार पूर्व सीएम समेत कुल तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
अस्पताल में पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत से शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कुलाधिपति विजय धस्माना, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल, सतपाल ब्रह्मचारी आदि ने अस्पताल जाकर कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन
Doon-Paonta NH: सेलाकुई में हाईवे पर डंपर और कंटेनर की टक्कर, चपेट में आई मैक्स, लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे कार में सवार पूर्व सीएम समेत कुल तीन लोग घायल हो गए थे।