Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon-Paonta National Highway Container overturned on Road in Selaqui dumper and Max hit long jam

Doon-Paonta NH: सेलाकुई में हाईवे पर डंपर और कंटेनर की टक्कर, चपेट में आई मैक्स, लगा दो किलोमीटर लंबा जाम

Thu, 26 Oct 2023 11:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Oct 2023 11:26 PM IST
सार

देर शाम विकासनगर की ओर से एक डंपर तेज गति से आ रहा था। वहीं, सेलाकुई से एक कंटेनर गोदाम में सामान को अनलोड करने के लिए जा रहा था। कंटेनर राजा वाला रोड पर मुड़ ही रहा था कि डंपर ने कंटेनर के बीच में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Doon-Paonta National Highway Container overturned on Road in Selaqui dumper and Max hit long jam
सड़क पर पलटा कंटेनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई के राजावाला रोड के पास डंपर और कंटेनर की टक्कर हो गई। एक मैक्स वाहन भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। हालांकि इस दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। डंपर के कंटेनर के ऊपर आधा पलटने से पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


Badrinath Highway: रोडवेस बस और कार की हुई जोरदार टक्कर, मां-बेटा बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर शाम विकासनगर की ओर से एक डंपर तेज गति से आ रहा था। वहीं, सेलाकुई से एक कंटेनर गोदाम में सामान को अनलोड करने के लिए जा रहा था। कंटेनर राजा वाला रोड पर मुड़ ही रहा था कि डंपर ने कंटेनर के बीच में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलाकुई से सवारियों को छोड़कर आ रहा एक मैक्स वाहन भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। डंपर कंटेनर के ऊपर आधा पलट कर फंस गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। डंपर और ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गए। 

Trending Videos

Doon-Paonta National Highway Container overturned on Road in Selaqui dumper and Max hit long jam

सूचना पर सेलाकुई थाना प्रभारी मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह हाइवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। करीब पौने घंटे तक हाइवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। मैक्स वाहन में चमोली निवासी चालक विक्रम सिंह रमोला और सेलाकुई निवासी पीके थापा सवार थे। दुर्घटना के दौरान पीके थापा को हाथ में हल्की चोट आई हैं। 

थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर कंटेनर पर आधा पलटने के साथ बुरी तरह से फंसा हुआ है। डंपर को अलग करने के लिए क्रेन बुलवाई जा रही है। बताया कि डंपर और कटेंनर चालक की पहचान की जा रही है। हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed