{"_id":"651427614f3bae26d50a3103","slug":"dehradun-registry-fraud-case-advocate-kamal-virmani-bail-rejected-by-sessions-court-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा केस: अधिवक्ता विरमानी की जमानत सत्र न्यायालय से भी खारिज, दो घंटे चली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा केस: अधिवक्ता विरमानी की जमानत सत्र न्यायालय से भी खारिज, दो घंटे चली सुनवाई
Wed, 27 Sep 2023 06:31 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:31 PM IST
सार
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अधिवक्ता विरमानी को इसी साल 27 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भी रखा गया।
विज्ञापन
अधिवक्ता कमल विरमानी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी अधिवक्ता कमल विरमानी की जमानत जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की कोर्ट ने भी खारिज कर दी। कोर्ट ने बुधवार को दो घंटे सुनवाई की और प्रार्थनापत्र को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अधिवक्ता विरमानी को इसी साल 27 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भी रखा गया। निचली अदालत में विरमानी ने जमानत अर्जी लगाई, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी। पिछले सप्ताह विरमानी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन
देहरादून: पुष्पांजलि ग्रुप पर कसा पुलिस का शिकंजा, 41 बैंक खाते किए फ्रीज, मिला 205 करोड़ का लेनदेन
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने कहा था कि विरमानी को उसे मुंशी और एक अन्य आरोपी के बयानों के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य कोई ठोस साक्ष्य पुलिस के पास नहीं हैं। इस पर अभियोजन का तर्क था कि विरमानी की निगरानी में ही सारा काम हुआ है। रजिस्ट्री विरमानी के चेंबर में तैयार की गईं, इस बात के पुख्ता साक्ष्य पुलिस के पास हैं। इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।