फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun railway station platform maintenance

रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

Sat, 17 Jan 2015 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Jan 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
dehradun railway station platform maintenance

मुरादाबाद रेल मंडल अधिकारियों ने बगैर सूचना दिए स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार की मरम्मत शुरू करा दी। इस कारण शुक्रवार को दून स्टेशन पहुंचे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद सोमवार को काठगोदाम एक्सप्रेस से जाने वाले पंद्रह लोगों ने टिकट कैंसिल करा ली।

विज्ञापन


दून स्टेशन पर प्लेटफार्म मरम्मत की वजह से 19 फरवरी तक तीन ट्रेनों का संचालन हरिद्वार तक ही हो पाएगा। सूचना न होने पर शुक्रवार को भी इंदौर एक्सप्रेस और लिंक एक्सप्रेस के कुछ यात्री स्टेशन पर पहुंचे। ऐसे में कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन


कौलागढ़ निवासी समर पाल ने काठगोदाम एक्सप्रेस से हल्द्वानी के लिए सीट आरक्षित कराई थी। शुक्रवार को स्टेशन पर पहुंचे समरपाल ने बताया कि यहां आकर पता लगा है कि काठगोदाम एक्सप्रेस हरिद्वार से जाएगी। मगर किसी तरह हरिद्वार पहुंच भी जाएं तो पता नहीं ट्रेन मिलेगी भी यहां नहीं। ऐसे ही कई यात्री स्टेशन पर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस होगा दून से हरिद्वार का किराया
स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि जिन यात्रियों ने आरक्षण कराया है, उन्हें हरिद्वार से दून के बीच का किराया लौटाया जाएगा। ऐसे यात्री ट्रेन में टीटीई से संपर्क करें। मंगलवार को मुरादाबाद मंडल से निर्देश मिलते ही इनक्वायरी नंबर ‘139’ पर यह सूचना डाल दी गई थी।


काठगोदाम आएगी, लिंक जाएगी
स्टेशन अधीक्षक डोभाल ने बताया कि काठगोदाम से आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस दून स्टेशन तक आएगी। यह ट्रेन लिंक एक्सप्रेस बनकर दून से इलाहाबाद जाएगी। हालांकि लिंक एक्सप्रेस हरिद्वार तक आएगी और वहां से काठगोदाम एक्सप्रेस बनकर रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed