{"_id":"59e9abdb4f1c1b74698b68dd","slug":"dehradun-police-workout-suryakant-dhasmana-office-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता धस्माना के दफ्तर में लूटपाट मचाने वाला एक और लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता धस्माना के दफ्तर में लूटपाट मचाने वाला एक और लुटेरा गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Oct 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
surendra arrested
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के दफ्तर में लूटपाट मचाने वाले फरार लुटेरे सुरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हथियारबंद बदमाशों ने धस्माना के आफिस में केयरटेकर के रूप में रहने वाले दो भाइयों को बंधक बनाकर नकदी और गहने लूट लिए थे। छत पर रसोई में नाश्ता बना रहे सूरज के शोर मचाने पर बदमाशों के हाथ-पैर फूल गए थे।
विज्ञापन
सूरज ने बदमाशों का पीछा करते हुए उनकी कार का नंबर भी देख लिया था। सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश आते हुए और भागते हुए नजर आ रहे थे, मगर तस्वीर धुंधली होने के कारण उनकी पहचान संभव नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने एक बदमाश को तो कुछ देर बाद ही कार समेत दबोच लिया था, जबकि उसके साथी भागने में सफल हो गए थे। उसी आधार पर पुलिस ने फरार बदमाशों का पता लगा लिया था। लुटेरे यूपी के अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले हैं।