फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun police will take women home at night safely

अच्छी पहल: रात में महिलाओं को घर पहुंचाएगी देहरादून पुलिस, एसएसपी ने जारी किए आदेश

Sun, 08 Dec 2019 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Dec 2019 11:07 AM IST
सार

  • एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने जारी किए आदेश 
  • सवारी न मिलने की दशा में 112 करना होगा डायल, मौके पर पहुंचेगी नजदीकी पीसीआर वैन 

विज्ञापन
Dehradun police will take women home at night safely
महिला सुरक्षा की पहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के लिए दून पुलिस ने एक अच्छी पहल की है। इस पहल के तहत रात में किसी भी समय यदि महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता है तो पुलिस के वाहन उन्हें घर पहुंचाएंगे। इसके लिए महिलाओं को 112 पर कॉल कर अपनी लोकेशन बतानी होगी और कुछ देर बाद ही नजदीकी पीसीआर वैन उनके पास पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किए हैं। एसएसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है। यदि कामकाजी महिला को दफ्तर से लौटने में देर होती है या फिर घर के बाहर गई महिलाओं देर हो जाती है तो वे 112 पर कॉल कर सकती हैं।

विज्ञापन

पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को अलग अलग पहल की जा रही हैं

रात में किसी भी समय यदि उन्हें कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं मिलता है तो पीसीआर वैन उन्हें घर तक पहुंचाएगी। एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को ही सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

बता दें, हैदराबाद की घटना के बाद से पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को अलग अलग पहल की जा रही हैं। इसी बीच बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को कुछ इसी तरह के आदेश दिए थे। इसी क्रम में देहरादून पुलिस की ओर से पहल की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed