फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police video viral on facebook

दारोगा-कांस्टेबल का वीडियो FB पर हुआ वायरल

Wed, 27 Aug 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Aug 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
dehradun police video viral on facebook

इन दिनों फेसबुक पर वायरल हुआ एक वीडियो देहरादून की ‘मित्र पुलिस’ की जमकर फजीहत करवा रहा है। इसमें एक मॉल के बाहर जाम हटवाने पहुंचे दारोगा और कांस्टेबल की बेइज्जती कर रहे रसूखदार के सामने असहाय खड़े पुलिस वालों की सूरत देखते बनती है।

विज्ञापन


दोनों ने अपमान का घूंट सिर्फ इसलिए पीया क्योंकि ‘बड़ों’ ने रसूखदार के दबाव में आकर चुप रहने का फरमान सुना डाला था।

पूरे वाकये का वीडियो बना चुके किसी शख्स ने इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। करीब दस दिन पुरानी घटना को अब तक हजारों लोग शेयर कर चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, राजपुर रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल के बाहर सड़क जाम थी। इसे हटवाने हाथी बड़कला चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह कुंवर फोर्स के साथ पहुंचे।

विज्ञापन

मुंह लटकाए लौट जाते हैं पुलिस वाले

dehradun police video viral on facebook

इतने में मॉल के अंदर से एक रसूखदार शख्स निकला। उसके स्टाफ ने उस पर छाता लगा रखा है। चौकी प्रभारी ने रसूखदार को गाड़ी हटाने के लिए कहा, लेकिन वह बेपरवाह बना रहा।

इस दौरान उसने किसी को फोन किया। तभी पांच मिनट में चौकी प्रभारी को एक फोन आता है। यहीं से वीडियो की शुरुआत होती है।

इसमें दिख रहा है कि फोन आते रसूखदार व्यक्ति चौकी इंचार्ज को तंज कसते हुए नाचने लगा है। वह उसे ठेंगा भी दिखाता है। तब तक वहां भीड़ जुट जाती है तो रसूखदार सभी को भगा देता है। मुंह लटकाए पुलिस वाले वहां से लौट जाते हैं।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
अजय रौतेला, एसएसपी दून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed