{"_id":"0ea5e9a675d8f904f831e8135ade0de0","slug":"dehradun-police-station-gossip","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में निकली साहब की अकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में निकली साहब की अकड़
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनके कभी शासन से लेकर सत्ता में जलवे होते थे। आज उन्हें पुलिस वालों के सामने उनकी अकड़ निकल रही है। काम ही कुछ ऐसा कर गए हैं तो अंजाम तो भुगतना होगा। बात आजकल चर्चित यौन शोषण प्रकरण की हो रही है।
विज्ञापन
पहले तो अपर सचिव जेपी जोशी को गिरफ्तार होना पड़ा। जोशी पहले संयुक्त सचिव गृह भी रहे हैं। इस मंत्रालय के अधीन पुलिस महकमा भी आता है। अब संयुक्त सचिव और सचिवालयकर्मियों के संगठन में अध्यक्ष रहे सुमन सिंह वल्दिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये साहब पुलिस अधिकारियों को ठीक से पेश आने और सचिवालयकर्मियों के पहुंचने की बात कहने लगे। लेकिन मौका देखकर पुलिस वाले कहां चुप रहने वाले थे, उन्हें बता दिया कि गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को वे कहां रखते हैं। साहब ने हवालात में रहने के बजाय चुप रहने में भलाई समझी।
विज्ञापन