{"_id":"d3b09120c8c4fa190ad0cd029bfdea4f","slug":"dehradun-police-constable-careless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाहीः कैदियों को छोड़ गायब हुए सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाहीः कैदियों को छोड़ गायब हुए सिपाही
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा की फरारी के बाद भी पुलिस कर्मी सुधारने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
सुद्धोवाला जेल से पेशी के लिए जिला न्यायालय लाए जा रहे कैदियों के साथ सुरक्षा में तैनात चार चार सिपाही बीच रास्ते वाहन से उतर गए।
चारों सिपाही निलंबित
कोई अपने परिचित के घर तो कोई बाजार चला गया। एसपी ट्रैफिक ने कैदियों के वाहन का पीछा करते हुए यह नजारा खुद देखा। मामले में एसएसपी ने चारों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
सुद्धोवाला जिला कारागार से रोजाना कैदियों को पेशी में जिला न्यायालय लाया जाता है। इसके लिए जिला पुलिस से वाहन और फोर्स मांगी जाती है। बुधवार को ट्रक में 41 कैदियों को न्यायालय लाया जा रहा था। जबकि पीछे चल रही बस में पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि पेशी पर आते कैदियों के साथ ड्यूटी पर तैनात सिपाही रास्ते में उतर जाते हैं और वापस जाते वक्त वाहन में बैठकर जेल में आमद करा देते हैं। भूरा फरारी के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पुष्पक ज्योति ने इसकी जांच एसपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय को सौंपी थी।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक ने किया वाहनों का पीछा
एसपी ट्रैफिक ने बुधवार को निजी वाहन से कैदियों को लाने वाले वाहनों का पीछा किया। उन्होंने देखा कि रास्ते में बस से चार सिपाही अलग-अलग स्थानों पर उतर गए। न्यायालय पहुंचने पर उन्होंने बस में मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी की।
एसपी ट्रैफिक ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को दी। एसएसपी ने बताया कि कांस्टेबल प्रदीप, शोकिन, गोपाल और सचिन को निलंबित कर दिया गया है।