फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Busted Fake international call center Three Arrested

फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पकड़ा: कंप्यूटर में वायरस भेजकर दूर करने के नाम पर करते थे ठगी, तीन गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 11:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jul 2024 11:49 PM IST
सार

दून विहार गली नंबर तीन में एक जिम के ऊपर अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके बाद सीओ मसूरी के साथ जाकर वहां छापा मारा गया। देखा कि बड़े हॉल में कुछ युवक और युवतियां हेड फोन लगाकर बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Dehradun Police Busted Fake international call center Three Arrested
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में चल रहे एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कॉल सेंटर से विदेश में बैठे लोगों के कंप्यूटर में पहले वायरस भेजा जाता था, इसके बाद उसे ठीक करने के नाम पर रकम वसूली जा रही थी। पुलिस ने 36 लैपटॉप समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। बता दें कि बीते ढाई साल में पुलिस और एसटीएफ देहरादून में छह कॉल सेंटर पकड़ चुकी है।

विज्ञापन


एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि सूचना मिली थी कि दून विहार गली नंबर तीन में एक जिम के ऊपर अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके बाद सीओ मसूरी के साथ जाकर वहां छापा मारा गया। देखा कि बड़े हॉल में कुछ युवक और युवतियां हेड फोन लगाकर बात कर रहे थे। इस हॉल के बाहर टेकिनियो बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड लिखा हुआ था।
विज्ञापन


युवक-युवतियां खुद को एक सॉफ्टवेयर कंपनी का प्रतिनिधि बता रहे थे। पूछताछ में युवक-युवतियों ने बताया कि वे सार्थक, शाहरुख, खुशनूर व करुणेश उर्फ करन के लिए काम करते हैं। इनमें से करुणेश विदेश में रहता है। वे सभी विदेश में बैठे लोगों के कंप्यूटर में एक वायरस भेजते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद प्रदेशभर में भारी बारिश, मलबा आने से छह स्टेट हाईवे समेत 96 सड़कें बंद

इससे जब कुछ देर के लिए कंप्यूटर काम करना बंद कर देता है तो उन्हें कॉल किया जाता है। इसे दूर करने के लिए आरोपी उनसे गिफ्ट कार्ड आदि का विवरण लेकर इनसे पैसे निकाल लेते हैं। इसके बाद उनके कंप्यूटर को ठीक कर उनका नंबर ब्लॉक कर देते हैं। ताकि, विदेशी लोग इन्हें दोबारा फोन न कर सकें।

मौके से सार्थक निवासी बलवल जम्मू हाल निवासी कैनाल रोड, खुशनूर निवासी संगम विहार नई दिल्ली और शाहरुख निवासी केदारवाला सहसपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 36 लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, लैपटॉप चार्जर, माउस, हेडफोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed