फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police beat student

चेकिंग के नाम पर पुलिस ने छात्र को पीटा

Fri, 19 Sep 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Sep 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
dehradun police beat student

देहरादून पुलिस ने चेकिंग के नाम पर बुधवार रात बीबीए के एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


काफी देर तक मुर्गा बनाकर भी रखा
यही नहीं, उसे सड़क पर काफी देर तक मुर्गा बनाकर भी रखा गया। मेडिकल के बाद छात्र ने दारोगा और सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। सिरमौर मार्ग पर रहने वाले बीबीए छात्र आदित्य चौहान ने एसएसपी अजय रौतेला को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि बुधवार रात वह दोस्त आशीष सक्सेना संग एक बीमार मित्र को देखने गया था।

दोनों आईएसबीटी से दोस्त के लिए दूध लेकर लौट रहे थे। रात में सीमाद्वार स्थित कमरे पर जाते हुए पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कुछ सवाल पूछे गए। आरोप है कि इस दौरान आदित्य ने बताया कि वह मूलत: मुजफ्फरनगर यूपी का रहने वाला है तो दारोगा और सिपाही भड़क गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और मुर्गा बनाया गया। उधर, एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि छात्रों ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता की थी। अब मामले को दूसरा रूप दिया जा रहा है। फिर भी आरोप की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed