फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police arrest saharanpur criminals

सहारनपुर के शातिर बदमाश समेत दो देहरादून में गिरफ्तार, बिना नंबर की कार में थे सवार

Wed, 30 Sep 2020 09:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Sep 2020 09:24 AM IST
सार

  • आशारोड़ी पर चेकिंग में पकड़े गए दोनों
  • टॉप टेन बदमाशों में शामिल बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं 25 मुकदमे
  • आरोपियों से तमंचा, दो कारतूस और खुखरी हुई बरामद

विज्ञापन
dehradun police arrest saharanpur criminals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सहारनपुर के टॉप टेन बदमाशों में शामिल एक शातिर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास तमंचा, कारतूस और खुखरी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अन्य जनपदों से आने वाले संदिग्धों लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार रात को सहारनपुर की तरफ से आ रही बिना नंबर की सेंट्रो कार को पुलिस टीम ने आशारोड़ी चेक पोस्ट पर रोक लिया।
विज्ञापन


कार में दो लोग बैठे थे। वाहन के कागजात मांगे गए तो वह दिखा नहीं सके। पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम बिलाल व दूसरे ने अब्दुल वहीद बताया। दोनों की तलाशी ली गई तो बिलाल के पास एक तमंचा व दो कारतूस और अब्दुल वहीद के पास से खुखरी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बिलाल के खिलाफ  सहारनपुर, यूपी में लूट, गैंगस्टर सहित अन्य गंभीर धाराओं में 25 मुकदमे दर्ज हैं। बिलाल पुत्र जमशेद और अब्दुल वहीद पुत्र शहीद निवासी निवासी टोडरपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed