फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun Parade Ground will be built like Mumbai Shivaji Park

मुंबई के शिवाजी पार्क की तर्ज पर बनेगा देहरादून का परेड ग्राउंड

Sat, 18 Nov 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Nov 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
dehradun Parade Ground will be built like Mumbai Shivaji Park
ground - फोटो : demo pics

देहरादून नगर निगम परेड ग्राउंड में मौजूद अपनी जमीन को मुंबई के शिवाजी पार्क की तर्ज पर तैयार करेगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो नगर निगम परेड ग्राउंड में मौजूद अपनी जमीन को मुंबई के शिवाजी पार्क की तर्ज पर तैयार करेगा। यहां वॉक-वे, सिटिंग

विज्ञापन


की व्यवस्था के साथ ही लाइटों से डेकोरेशन की जाएगी। साथ ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पार्किंग भी बनाई जाएगी। नगर आयुक्त के निर्देश पर अधिकारी इसका प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दून को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद सौंदर्यीकरण के काम शुरू कर दिए गए हैं।

इसी कड़ी में नगर आयुक्त के निर्देश पर अधिकारी परेड ग्राउंड में मौजूद निगम की 2623 स्क्वायर मीटर जमीन के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इसमें गांधी पार्क रोड और तिब्बती मार्केट रोड की ओर पांच मीटर का वॉक-वे बनाया जाएगा। जिसमें लोगों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा लाइटों से डेकोरेशन भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बिल्ड़ग तोड़कर बनाई जाएगी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग

dehradun Parade Ground will be built like Mumbai Shivaji Park
ground - फोटो : demo

वहीं, सड़क से निकलने वाले लोग इसकी ओर आकर्षित हो सकें, इसके लिए लैंड स्कैप भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा परेड ग्राउंड में निगम की जमीन पर जो बिल्ड़ग हैं, उन्हें तोड़कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। जिसमें उन्हें शिफ्ट किया जाएगा।

इसके अलावा बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं टॉप फ्लोर को कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा धरना स्थल के स्थान को ग्रीन स्पेस में तब्दील किया जाएगा।

अर्बन प्लानर शिवानी रावत ने बताया कि बिल्डिंग के निर्माण कार्य को लेकर ब्रिडकुल से वार्ता की जा रही है। अभी इस कार्य में अनुमानित लागत करीब 15 करोड़ आंकी जा रही है। वास्तविक स्थिति बाद में ही साफ हो सकेगी।

इन बिल्डिंगों पर गिरेगी गाज
बीजेपी कार्यालय
लाइब्रेरी
प्राथमिक विद्यालय
प्रेस क्लब
समाजवादी पार्टी कार्यालय

स्वच्छ भारत अभियान को भी करेंगे प्रमोट
स्मार्ट सिटी के तहत स्वच्छ भारत अभियान को भी प्रमोट किया जाएगा। इसके तहत लोगों को जागरूक करने वाली मूर्तियां लगाई जाएंगी, जिनके जरिये लोगों को स्वच्छता के फायदे भी बताए जाएंगे।

परेड ग्राउंड में मौजूद नगर निगम की जमीन को डेवलप करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद इस पर काम शुरू कराया जाएगा।
- विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed