फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Nomination in Cantt Board Dehradun on March 29 voting on April 30 Uttarakhand News in Hindi

Dehradun News: कैंट बोर्ड ने भी जारी किया चुनाव का कार्यक्रम, दून में 29 मार्च को नामांकन, 30 अप्रैल को मतदान

Mon, 06 Mar 2023 03:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Mar 2023 03:21 PM IST
सार

छावनी परिषद चुनाव: आयोग से ईवीएम उपलब्ध नहीं होने पर बैलेट पेपर का विकल्प भी रखा गया है।17 मार्च तक नए मतदाताओं के नाम शामिल करने पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद कैंट बोर्ड कार्यालय में आपत्तियों पर सुनवाई कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Dehradun Nomination in Cantt Board Dehradun on March 29 voting on April 30 Uttarakhand News in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

छावनी परिषद चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है। ऐसे में देहरादून कैंट बोर्ड ने भी चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत 29 मार्च को नामांकन और 30 अप्रैल को मतदान होगा। छावनी परिषद देहरादून के अंतर्गत आने वाले आठ वार्डों में रहने वाले मतदाता आगामी 10 मार्च तक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

विज्ञापन


17 मार्च तक नए मतदाताओं के नाम शामिल करने पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद कैंट बोर्ड कार्यालय में आपत्तियों पर सुनवाई कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। फिर नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों पर सुनवाई और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इस बार कैंट बोर्ड के चुनाव ईवीएम से होंगे। विशेष परिस्थितियों में चुनाव आयोग से ईवीएम उपलब्ध नहीं होने पर बैलेट पेपर का विकल्प भी रखा गया है।

विज्ञापन

 

यह है कार्यक्रम

मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तारीख- 10 मार्च

नए मतदाताओं को लेकर आपत्तियां - 17 मार्च तक

कैंट बोर्ड अध्यक्ष या नामित व्यक्ति की ओर से आपत्तियों पर सुनवाई- 20-21 मार्च

नामित व्यक्ति के आदेश पर अपील -23 मार्च

अध्यक्ष की ओर से अपील पर सुनवाई-24 मार्च

अंतिम मतदाता सूची जारी-25 मार्च

नामांकन की तिथि- 29 मार्च

मतदान की तिथि- 30 अप्रैल

वार्ड नंबर-मतदान केंद्र का नाम

वार्ड-01, श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर काॅलेज प्रेमनगर

वार्ड-02, कैंट जूनियर हाईस्कूल स्पेशल विंग प्रेमनगर

वार्ड-03, बैडमिंटन कोर्ट ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर

वार्ड-04, केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी विंग एफआरआई

वार्ड-05, ब्लूमिंग बड्स स्कूल गढ़ी कैंट

वार्ड-06, शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट गर्ल्स इंटर काॅलेज गढ़ी कैंट

वार्ड-07, सेंट जाॅर्ज एकेडमी बलबीर भवन गढ़ी कैंट

वार्ड-08, गंगोत्री गेस्ट हाउस, समीप कैंट बोर्ड अस्पताल

ये भी पढ़ें...Holi 2023: त्योहार पर दूसरे राज्यों को जाने वाले लोगों के लिए बढ़ी मुश्किलें, यूपी, बिहार की ट्रेनें फुल

लंढौर में 21 मार्च को नामांकन

लंढौर कैंट में नामांकन प्रक्रिया 21 मार्च को होगी। 23 मार्च तक नाम वापसी होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों पर सुनवाई व चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 30 अप्रैल को मतदान होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed