फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: young man lay in front of upasana express train

उत्तराखंड: पटरियों पर लेटे युवक को देखकर ड्राइवर ने ट्रेन रोकी तो वह इंजन पर चढ़ा, हुआ खूब हंगामा

Wed, 10 Nov 2021 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Nov 2021 10:33 AM IST
सार

मंगलवार शाम को उपासना एक्सप्रेस देहरादून रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने देखा कि एक युवक पटरी पर लेटा हुआ है। ट्रेन की स्पीड कम थी तो ड्राइवर ने एकदम ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन
dehradun news: young man lay in front of upasana express train
कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटरियों पर लेटे युवक को देखकर ड्राइवर ने ट्रेन रोकी तो वह इंजन पर चढ़ गया और ऊपर बिजली के तार छू लिए। युवक करेंट से बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला आत्महत्या के प्रयास का माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


युवक ने हाई वोल्टेज तारों को छू लिया
घटना देहरादून के मियांवाला क्षेत्र की है। युवक की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को उपासना एक्सप्रेस देहरादून रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने देखा कि एक युवक पटरी पर लेटा हुआ है। ट्रेन की स्पीड कम थी तो ड्राइवर ने एकदम ट्रेन रोक दी। लेकिन, जैसे ही ट्रेन रुकी युवक फिल्मी अंदाज में इंजन पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज तारों को छू लिया।
विज्ञापन

 

लोगों ने पुलिस को सूचना दी
बिजली के झटके से वह अगले ही पल इंजन की छत पर गिर गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच कुछ यात्री छत पर चढ़े और युवक को नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। कुछ देर तो युवक बोला, लेकिन इसके बाद बेहोश हो गया। सूचना पाकर मौके पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। मियांवाला चौकी प्रभारी धनन्जय कुमार ने बताया कि युवक नाम पता बताने की हालात में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed