{"_id":"60466c814fa5f81a251235b4","slug":"dehradun-news-worker-dies-due-to-electric-current-uppcl-doing-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, यूपीसीएल ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, यूपीसीएल ने बैठाई जांच
Tue, 09 Mar 2021 12:06 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:06 AM IST
सार
- नागल फीडर ट्रिप होने के बाद शटडाउन लेकर काम कर रहा था कर्मचारी
- यूपीसीएल अधिकारियों का अंदेशा, बैक करंट आने की वजह से झुलसा
- कॉरपोरेशन ने पूरे मामले की जांच बैठाई, विद्युत व्यवस्था हुई बहाल
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में सहस्त्रधारा क्षेत्र में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। वह बिजली के तारों में उलझा मिला। जब तक उसे अस्पताल ले गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
राजपुर थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह सिटी कंट्रोल रूम से थाना राजपुर को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक व्यक्ति को करंट लग गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति बिजली के पोल पर तारों के बीच फंसा हुआ है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को पोल से नीचे उतारा। प्राइवेट वाहन से उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त ऋषिपाल (40 वर्ष) पुत्र रघुबीर सिंह निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई। लोगों ने बताया गया कि वह बिजली विभाग में संविदा पर काम करता था। बिजली के पोल पर लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से वह झुलस गया।
विज्ञापन
उधर, विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अमित शर्मा ने बताया कि सोमवार को सुबह छह बजकर दो मिनट पर नागर फीडर पर अर्थ फाल्ट होने के कारण ट्रिप हुआ था। छह बजकर सात मिनट पर फीडर जोड़ा गया, लेकिन दोबारा ट्रिप हो गया। इसके बाद फिर छह बजकर 20 मिनट पर बिजली व्यवस्था सुचारू करने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके बाद विभाग ने फीडर को ब्रेकडाउन में डाल दिया।
विज्ञापन
सुबह नौ बजकर 46 मिनट पर लाइनमैन ऋषिपाल ने शटडाउन लिया और काम शुरू कर दिया। दुर्भाग्य से उसी समय लाइन पर बैक करंट आ गया, जिस कारण ऋषिपाल झुलस गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया रिपोर्ट में दुर्घटना वाले स्थल पर किसी हवाई करंट, उपभोक्ता के बैक करंट या रातभर तेज आंधी बारिश के कारण लाइट पर बनी हुई नमी के कारण दुर्घटना का अंदेशा जताया जा रहा है। इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए हैं।