फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News woman who had gone to her field in Kamath village Jollygrant was attacked by bear

Dehradun: केमठ गांव में चारापत्ती लेने खेत गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई लहूलुहान

Thu, 18 Dec 2025 06:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Dec 2025 06:35 PM IST
सार

Dehradun News: महिला खेत में गई थी। इसी दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला बुरी तरह घायल हो गई।  

विज्ञापन
Dehradun News woman who had gone to her field in Kamath village Jollygrant was attacked by bear
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दूरस्थ गांव गडूल के केमठ तोक (सौढ) की एक महिला भालू के हमले से गंभीर घायल हो गई। महिला घर के समीप ही खेत में चारापत्ती के लिए गई थी। महिला को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब साढे चार बजे सुशीला भंडारी (43) पत्नी रघुवीर भंडारी अपने घर से कुछ दूरी पर थानो वन रेंज के अंतर्गत भोगपुर कक्ष संख्या पांच के नजदीक अपने खेत में पशुओं के लिए चारापत्ती लेने गई थी। इसी दौरान भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महिला को जौलीग्रांट अस्पताल लाया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: विजिलेंस की कार्रवाई, हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूचना पाकर गडूल क्षेत्र के ग्रामीण और वन विभाग की टीम जौलीग्रांट अस्पताल पहुंची। गडूल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने कहा कि केमठ और सौढ इलाका टिहरी जनपद से लगा हुआ है। जहां पिछले कुछ दिनों से भालू दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और घायल महिला को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। महिला के पति रघुवीर भंडारी श्रमिक हैं जो अपने काम पर गए हुए थे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से महिला को जौलीग्रांट पहुंचाया।

पास में है बांज का घना जंगल
केमठ और सौढ गांव टिहरी जिले की सीमा से लगा हुआ है। वन विभाग का कहना है कि पास में ही बांज का घना जंगल भी है। जिसमें भालू रहते हैं। बांज के बीज भालू काफी पसंद करते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल या खेतों में न जाने की सलाह दी है।


केमठ (सौढ) गांव में भालू ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल किया है। अपनी टीम के साथ अस्पताल जाकर घायल महिला का हाल जाना है। उपचार का पूरा खर्च विभाग उठाएगा। वहीं नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।
- एनएल डोभाल, रेंजर थानो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed