फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Woman dies after operation in private hospital

Dehradun: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा; चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 02:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Oct 2024 02:12 AM IST
सार

15 अक्तूबर को सेलाकुई की पुरबिया बस्ती निवासी निवासी माया देवी (60) को हाथ की हड्डी टूटने के बाद उपचार के लिए झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजनों के मुताबिक घर में गिरने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई थी।

विज्ञापन
Dehradun News Woman dies after operation in private hospital
निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत करवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 15 अक्तूबर को सेलाकुई की पुरबिया बस्ती निवासी निवासी माया देवी (60) को हाथ की हड्डी टूटने के बाद उपचार के लिए झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजनों के मुताबिक घर में गिरने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई थी। जानकारी के अनुसार महिला का रक्तचाप अधिक पाया गया। चिकित्सकों ने परिजन को बताया कि महिला का ऑपरेशन होना है। रक्तचाप सामान्य होने के बाद ऑपरेशन किया जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह 10.30 पर महिला के हाथ का ऑपरेशन किया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे ऑपरेशन सकुशल संपन्न हो गया। शाम को महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब 5:30 बजे उसे पहला हृदयघात हुआ। शाम करीब 6:30 बजे महिला को दूसरा हृदयघात आ गया। शाम करीब 7:15 बजे महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन शव को घर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत की सूचना के बाद चार दर्जन से अधिक ग्रामीण अस्पताल में पहुंच गए। ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। चिकित्सकों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत करवाया। 


सुभारती अस्पताल के मार्केटिंग एवं प्रचार प्रसार प्रमुख प्रशांत कुमार भटनागर ने बताया कि महिला पहले से उच्च रक्तचाप की मरीज थी। मरीज के परिजनों को ऑपरेशन के जोखिम संबंधी जानकारी दी गई थी। ऑपरेशन के बाद महिला का स्वास्थ्य सामान्य था। लेकिन, शाम को मरीज का रक्तचाप बढ़ गया। दो बार लगातार हृदयघात आने के बाद महिला की मौत हो गई। वहीं, प्रेमनगर थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed