{"_id":"6ac7448fb5b4b8ff950fe5e8","slug":"dehradun-news-village-pradhan-march-towards-secretariat-stopped-by-police-barricading-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सचिवालय कूच करने के लिए आगे बढ़ रहे ग्राम प्रधानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सचिवालय कूच करने के लिए आगे बढ़ रहे ग्राम प्रधानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, धक्का-मुक्की
Thu, 08 Oct 2026 12:54 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:54 PM IST
सार
ग्राम प्रधान संगठन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया गया। पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर ग्राम प्रधानों को रोक दिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रधानों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन का सचिवालय कूच
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अपनी मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन सचिवालय कूच करने पहुंचा। बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान कूच करते हुए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। ग्राम प्रधानों को आगे बढ़ने से रोकने को लेकर मौके पर पुलिस और ग्राम प्रधानों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड एसआईआर: 19 महीने में बदली वोटरों की तस्वीर, देहरादून में सबसे ज्यादा कटे 4.84 लाख वोट
विज्ञापन
इससे कुछ देर के लिए मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए ग्राम प्रधानों को आगे जाने से रोका। संगठन की ओर से अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया गया था। वहीं, पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग के कारण ग्राम प्रधानों को पुलिस मुख्यालय से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन