फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Various organizations CM House marched to regarding land law

Dehradun: भू-कानून और मूल निवास को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस से हुई धक्कामुक्की

Wed, 09 Aug 2023 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Aug 2023 10:38 PM IST
सार

क्रांति दिवस पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले एक दर्जन से अधिक संगठनों और दलों के कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में जुटे।

विज्ञापन
Dehradun News Various organizations CM House marched to regarding land law
भू-कानून को लेकर सीएम आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सशक्त भू-कानून और मूल निवास लागू करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों, संगठनों और दलों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। लेकिन, हाथीबड़कला चौकी के पास बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इससे आक्रोशित प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की व नोकझोंक हुई। आंदोलनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और मांगों पर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


बुधवार को क्रांति दिवस पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले एक दर्जन से अधिक संगठनों और दलों के कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में जुटे। यहां से मूल निवास लागू करो, सशक्त भू-कानून लागू करो के नारे लगाते एस्लेहॉल, क्वालिटी चौक, राजपुर रोड, दिलाराम चौक होते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया। लेकिन, हाथीबड़कला से पहले ही पुलिस फोर्स ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इससे आक्रोशित प्रदर्शनकारियों और पुलिस फोर्स के बीच आगे बढ़ने को लेकर तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की शुरू हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आंदोलनकारी वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने किया साफ, बोले-सशक्त भू-कानून लागू करेंगे, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने उनसे ज्ञापन लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा, सख्त भू-कानून न होने से राज्य के लोग अपनी जमीन खोने लगे हैं। उन्होंने राज्य में सख्त भू-कानून और यहां वर्ष 1950 से निवास कर रहे किसी भी धर्म के लोगों को मूल निवास प्रदान करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों में आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट, धीरेंद्र प्रताप, सुरेंद्र कुकरेती, हर्षपति काला, पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, केशव उनियाल, विक्रम भंडारी, लक्ष्मी चौहान, प्रदीप कुकरेती, उर्मिला शर्मा आदि शामिल थे।


ये दल और संगठन हुए शामिल
उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन, देवभूमि युवा संगठन, पहाड़ी स्वाभिमान सेना, उत्तराखंड बेरोजगार संगठन, भैरव सेना, अखिल भारतीय समानता मंच, देहरादून बार एसोसिएशन, पूर्व सैनिक संगठन, उत्तराखंड आंदोलनकारी ट्रस्ट सहित दर्जनभर से अधिक दल और संगठन।

वरिष्ठ आंदोलनकारी मुन्नी खंडूरी बेहोश
कूच करते समय रास्ते में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मुन्नी खंडूरी चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। बाद में उन्हें वाहन में बैठाया गया। रुड़की से आईं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी कमला बमोला का भी स्वास्थ्य बिगड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed