{"_id":"66f546c881cbb2bfd10802d9","slug":"dehradun-news-uttarakhand-berojgar-sangh-youths-climbed-on-tank-in-parade-ground-after-hunger-strike-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: भूख हड़ताल पर बैठे उत्तराखंड बेरोजगार संघ के युवाओं का टूटा सब्र, परेड मैदान में टंकी पर चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: भूख हड़ताल पर बैठे उत्तराखंड बेरोजगार संघ के युवाओं का टूटा सब्र, परेड मैदान में टंकी पर चढ़े
Thu, 26 Sep 2024 05:06 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:06 PM IST
सार
Dehradun News: बेरोजगार संघ का कहना है कि टंकी पर चढ़े दोनों पदाधिकारियों के साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े बेरोजगार संघ के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य सदस्य पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने से हताश और निराश युवाओं का अब सब्र टूट गया।
विज्ञापन
Dehradun: महिला और युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार की अर्थी लेकर निकले, पुलिस ने छीनी...नोकझोंक
विज्ञापन
गुरुवार को संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह व कुमाऊं मंडल संयोजक भूपेंद्र कोरंगा परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। बेरोजगार संघ का कहना है कि दोनों पदाधिकारियों के साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं, युवाओं का टंकी पर चढ़ा देख हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना भी पुलिस को दी।
विज्ञापन