फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clash between protesting Congress workers and police Dehradun News

Dehradun: महिला और युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार की अर्थी लेकर निकले, पुलिस ने छीनी...नोकझोंक

Thu, 26 Sep 2024 11:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 11:25 AM IST
सार

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकजुट हुए और प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकालने की तैयारी की। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सरकार की शव यात्रा लेकर एश्लेहॉल चौक की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोककर पुतला छीन लिया। इसके विरोध में कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

विज्ञापन
Clash between protesting Congress workers and police Dehradun News
कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महानगर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की अर्थी लेकर मुख्यालय से जैसे ही बाहर निकले, वहां पर तैनात पुलिस ने अर्थी को छीन लिया। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जबरदस्त नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने पुआल एकत्र कर पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन बरसात होने की वजह से नहीं जल सका। बाद में पुलिस ने कई कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस के युवा महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदेश कार्यालय में एकत्र हो गए थे। यहां कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकालने की तैयारी की। युवा महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सरकार की शव यात्रा लेकर एश्लेहॉल चौक की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोककर पुतला छीन लिया। इसके विरोध में कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
विज्ञापन


कांग्रसियों को हिरासत में लिया
इसी दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए पुआल एकत्र कर पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन बरसात में पुतले में आग नहीं लग पाई। पुलिस ने महानगर अध्यक्ष सहित कई कांग्रसियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान युवा कांग्रेस महासचिव स्वाति नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता मंत्री के भ्रष्टाचार का बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। स्वाति नेगी ने कहा कि इससे पूर्व भी रानीखेत में उद्यान विभाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप भी गणेश जोशी पर लगे हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने इसकी भी जांच नहीं कराई है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महंगाई छू रही आसमान, दाल रोटी खाना भी नहीं आसान....खाद्य तेलों के दामों में भी भारी उछाल

युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सीमित आय वाला राज्य है। एक ओर राज्य में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो रही है वहीं भाजपा सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। कार्यक्रम में अंकित थापा, मौ.वसीम, रोबिन त्यागी, गौरव रावत, निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर, शरीफ अहमद वेग, सुलेमान अली, मोहन कुमार काला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed