{"_id":"651cfcc1da6075f87a083d66","slug":"dehradun-news-uproar-over-death-of-girl-suffering-from-dengue-in-doon-hospital-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल: डेंगू पीड़ित युवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल: डेंगू पीड़ित युवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप
Wed, 04 Oct 2023 11:24 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Oct 2023 11:24 AM IST
सार
निशा डेंगू बुखार से पीड़ित थी। उसकी प्लेटलेट्स 24 हजार तक पहुंच गई थी। परिजनों ने का आरोप है कि नर्स ने इंजेक्शन लगाया और तुरंत ही निशा की मौत हो गई।
विज्ञापन
दून अस्पताल में युवती की मौत पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को एक युवती की मौत के बाद हंगामा हो गया। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन देकर युवती को मारने का आरोप लगाया। वहीं, शव गायब करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, जौनसार निवासी निशा डेंगू बुखार से पीड़ित थी। अधिक बुखार के चलते उसे सहिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती की प्लेटलेट्स 24 हजार तक पहुंच गई थी। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम: गौरीकुंड में देर रात होटल में फटा सिलिंडर, आग की चपेट में आई कई दुकानें, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
परिजनों ने का आरोप है कि नर्स ने इंजेक्शन लगाया और तुरंत ही निशा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव को वार्ड में न देख परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर शव को गायब करने का अरोप लगाया। वहीं, युवती की मौत के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी।