केदारनाथ यात्रा: गौरीकुंड में देर रात होटल में फटा सिलिंडर, आग की चपेट में आई कई दुकानें, मची अफरा-तफरी
Chardham Yatra 2023 Kedarnath Dham News: खाना बनाते वक्त आशुतोष सेमवाल की दुकान में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद आग अन्य दुकानों से फैलती हुई सिलिंडर तक जा पहुंची जहां एक के बाद एक तीन सिलिंडर फट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। यहां एक होटल में सिलिंडर फट गया। इस दौरान कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। वहीं, आग फैलती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान होई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड पंकज राणा एवं सहायक सेक्टर अधिकारी भरत सिंह चौहान ने आपदा कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, वाईएमएफ एवं डीडीआरएफ मौके पर पहुंच गए। सभी के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया एवं होटल व आस-पास मौजूद यात्रियों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।
उत्तराखंड : पौड़ी में बाघ के हमले में महिला की मौत, लैंसडौन में गुलदार के वार से सैनिक घायल, अस्पताल में भर्ती
एक के बाद एक फटे तीन सिलिंडर
बताया जा रहा है कि खाना बनाते वक्त आशुतोष सेमवाल की दुकान में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद आग अन्य दुकानों से फैलती हुई सिलिंडर तक जा पहुंची जहां एक के बाद एक तीन सिलिंडर फट गए।
आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग के कारण होटल एवं कुछ यात्रियों का समान भी जल गया है। यात्री एवं होटल कर्मचारी सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज सुनते ही सभी होटल से दूर भाग गए थे। राजवार ने बताया कि पुलिस ने सिलिंडर फटने समेत पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
#WATCH | Uttarakhand: Fire broke out due to a cylinder explosion in the canteen of the temple committee on Rudraprayag-Kedarnath road. The SDRF rescue team immediately left for the spot and brought the fire under control. There was no loss of life reported. pic.twitter.com/RHdqRXMnyD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 4, 2023