{"_id":"604f295b577ff03146734e7d","slug":"dehradun-news-took-mobile-control-on-remote-app-looted-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! यहां रिमोट एप से लिया मोबाइल का कंट्रोल और उड़ा लिए लाखों रुपये, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सावधान! यहां रिमोट एप से लिया मोबाइल का कंट्रोल और उड़ा लिए लाखों रुपये, केस दर्ज
Mon, 15 Mar 2021 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 15 Mar 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल डेमो
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रिमोट एप से साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस हासिल कर पांच लाख रुपये का पर्सनल लोन और दो लाख रुपये का लोन एफडी पर ले लिया।
विज्ञापन
दोनों लोन की राशि में से ठग ने पांच लाख रुपये से भी ज्यादा निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर अब नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आशीष कुमार द्विवेदी निवासी आफिसर्स कॉलोनी रेसकोर्स ने बताया कि बीती चार मार्च को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि उनके बीएसएनएल मोबाइल नंबर की वैलिडिटी खत्म हो रही है।
विज्ञापन
वैलिडिटी बढ़ाने के लिए ऐनी डेस्क एप को डाउनलोड करने को कहा। कहने के मुताबिक एप डाउनलोड कर 11 रुपये की रिचार्ज किया।
Trending Videos
धोखाधड़ी से बैंक खाते का नेट बैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर लिया
ऐसा करने के बाद धोखाधड़ी से बैंक खाते का नेट बैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर लिया गया। ठग ने खाते से 67000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद भी लगातार फोन पर बात करता रहा। झांसे में लेकर कहा की पैसा जल्द ही खाते में वापस आ जाएगा।
इसके बाद लगातार पैसा जमा होने व निकालने के मैसेज मिलने लगे। इसके नेट बैंकिंग को ब्लॉक कराया। बैंक जाकर पता किया गया तो बताया गया कि किसी व्यक्ति ने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 6.98 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया, इसमें एफडी के सापेक्ष दो लाख रुपये का लोन भी शामिल है। कुछ दिन बाद इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से नेट बैंकिंग बंद कराने से पहले 5,58867 रुपये निकाल लिए गए थे।
3.44 लाख खाते में ब्लॉक करा दिए गए। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश गुसाईं ने बताया कि बैंक खाते पर लोन लेकर 5.58 रुपये की धोखाधड़ी नेट बैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर की गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।