फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Snake enter in Car for Three Hours

Snake Rescue: कार में छिपा रहा सांप, तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

Fri, 05 Aug 2022 12:06 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Aug 2022 12:06 AM IST
सार

यह पहली बार नहीं है, जब रेस्क्यू टीम ने किसी चार पहिया वाहन से खतरनाक सांप को बाहर निकाला है। पिछले साल बिजली विभाग के एक अधिकारी की बोलेरो में छिपा सांप लगातार दो दिनों तक गाड़ी के साथ सफर भी करता रहा।

विज्ञापन
Dehradun news: Snake enter in Car for Three Hours
सांप का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के सहस्रधारा इलाके में एक कार में छिपे सांप को साढ़े तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद सुरक्षित कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसको जंगल में छोड़ दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी नीतीशमणि त्रिपाठी को सह्रस्रधारा रोड के दीवान सिंह तोमर ने बताया कि कार में सांप छिपा है। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम में शामिल जितेंद्र बिष्ट की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और सांप को निकलने की कोशिश की। साढ़े तीन घंटे तक रेस्क्यू टीम में शामिल विशेषज्ञ कार में छिपे सांप की खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार साढ़े तीन घंटे के बाद जैसे-तैसे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है, जब रेस्क्यू टीम ने किसी चार पहिया वाहन से खतरनाक सांप को बाहर निकाला है। पिछले साल बिजली विभाग के एक अधिकारी की बोलेरो में छिपा सांप लगातार दो दिनों तक गाड़ी के साथ सफर भी करता रहा। जानकारी होने पर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। विशेषज्ञ जितेंद्र बिष्ट का कहना है कि मानसून के दौरान सांपों के बिलों या उनके सुरक्षित ठिकानों में पानी भरने से सांप अपनी जिंदगी बचाने और सुरक्षित ठिकाना ढूंढने की तलाश में घरों में दाखिल हो रहे हैं। ऐसे में थोड़ा एहतियात बरसाने की जरूरत है

विज्ञापन

सर्पदंश से बचने के लिए करें ये उपाय

सर्पदंश से बचने के लिए घरों की साफ सफाई का पूरा इंतजाम करें। घर में फिनायल का पोछा लगाएं। बचा हुआ खाना किसी भी सूरत में घर के आसपास नहीं फेंके। इसे खाने के लिए चूहे आते हैं और चूहा की तलाश में साफ घरों में दाखिल हो जाते हैं, रात के अंधेरे में नंगे पांव बाहर न निकले। बिजली या टॉर्च की रोशनी में ही घर के बाहर निकले, घर में बिस्तर दीवारों से सटाकर कतई न लगाएं, दीवारों के जरिए सांपों के बिस्तर पर आने का खतरा रहता है, सर्पदंश होने पर नीम हकीम के चक्कर में न पड़े। तत्काल पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल ले जाएं और कुशल विशेषज्ञों से इलाज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed