फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Six Year old boy dies during Truck bike and car accident

दर्दनाक: शिमला बाईपास रोड पर ट्रक ने छह साल के बच्चे को रौंदा, मौके पर हुई मौत, दादा और बड़ी बहन गंभीर घायल

Thu, 27 Oct 2022 11:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Oct 2022 11:21 PM IST
सार

शेरपुर पेट्रोल पंप के समीप राजेंद्र आगे चल रही कार को ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान कार ने बाइक को चपटे में ले लिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। राजेंद्र और पोती सृष्टि एक ओर और पोता ऋतिक दूसरी ओर छिटक कर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने ऋतिक को रौंद दिया। मौके पर ही ऋतिक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dehradun News: Six Year old boy dies during Truck bike and car accident
छह साल के बच्चे की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में थाना क्षेत्र सहसपुर अंतर्गत शिमला बाईपास रोड पर शेरपुर पेट्रोल पंप के निकट मोड़ पर हुए सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह अपने दादा और बड़ी बहन के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। हादसे में दादा और बहन भी घायल हो गए, जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


Dehradun: 108 एंबुलेंस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने मुख्यालय के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजेंद्र कश्यप (60) निवासी ग्राम माजरी थाना सहसपुर किसी काम से शेरपुर गए हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ छह वर्षीय पोता ऋतिक और नौ वर्षीय पोती सृष्टि भी थे। शेरपुर पेट्रोल पंप के समीप राजेंद्र आगे चल रही कार को ओवरटेक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार ने बाइक को चपटे में ले लिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। राजेंद्र और पोती सृष्टि एक ओर और पोता ऋतिक दूसरी ओर छिटक कर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने ऋतिक को रौंद दिया। मौके पर ही ऋतिक की मौत हो गई।

दादा और बहन हायर सेंटर रेफर

दुर्घटना की खबर लगते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ऋतिक का शव देख परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग और 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सहसपुर भिजवाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी सभावाला ओमवीर सिंह ने बताया ट्रक और कार को कब्जे में लिया गया है। दोनों वाहनों के चालक पुलिस हिरासत में हैं। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक बच्चे का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दिवाली पर खरीदी थी बाइक

मृतक ऋतिक गांव के ही प्राइवेट स्कूल में प्ले ग्रुप में पढ़ता था। इसी साल उसने स्कूल जाना शुरू किया था। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। दो भाई बहनों में वह छोटा था। छोटा होने के चलते परिवार का दुलारा था। बताया जा रहा है कि दिवाली पर ही परिवार ने बाइक खरीदी थी। दादा राजेंद्र कश्यप को क्या पता था कि दिवाली के दिन खरीदी गई बाइक उनके पोते के लिए काल साबित होगी। हादसे से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ऋतिक के पिता सोनू कश्यप खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। बेटे की मौत से पिता सोनू और मां भी गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed