{"_id":"617a51c52bab7916a266d444","slug":"dehradun-news-sambhar-hit-by-mahindra-car-near-lachhiwala-railway-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: लच्छीवाला रेलवे पुल के पास महिंद्रा गाड़ी ने सांभर को मारी टक्कर, वाहन पलटा, सवारों को हल्की चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: लच्छीवाला रेलवे पुल के पास महिंद्रा गाड़ी ने सांभर को मारी टक्कर, वाहन पलटा, सवारों को हल्की चोट
Thu, 28 Oct 2021 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:04 PM IST
सार
लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी सांभर को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में सांभर की मृत्यु हो गई है। वाहन में आठ लोग सवार थे। जिन्हें हादसे में हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
हादसे में सांभर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के डोईवाला में लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी के सामने सांभर आ गया। जिससे वाहन पलट गया और हादसे में सांभर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांभर को टक्कर मारने के बाद पलट गई महिंद्रा
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी सांभर को टक्कर मारने के बाद पलट गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलटी है।
विज्ञापन
हादसे में सांभर की मौत
वाहन में आठ लोग सवार थे। जिन्हें हादसे में हल्की चोट आई है। मौके पर वन विभाग की टीम भी मौजूद थी। जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त महिंद्रा गाड़ी के चालक से एक सांभर को टक्कर मारी गई, जिसमें सांभर की मौत हो गई है। जिसके बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।
विज्ञापन
लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि सांभर करीब तीन साल का था। जिसका पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया है।