फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Pyaari Paharan Restro Now difficult to handle crowd of customers

देहरादून: समर्थन मिला तो अब 'प्यारी पहाड़न' के लिए मुश्किल हो रहा ग्राहकों की भीड़ को संभालना 

Tue, 10 Aug 2021 11:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 11:31 AM IST
सार

बता दें कि कुछ दिन पूर्व प्रीति ने कारगी चौक के पास प्यारी पहाड़न नाम से रेस्त्रां खोला था। तभी से कुछ लोग इसके नाम को लेकर विवाद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Pyaari Paharan Restro Now difficult to handle  crowd of customers
प्यारी पहाड़न रेस्ट्रो - फोटो : फेसबुक

विस्तार

अपने नाम को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा में रहे प्यारी पहाड़न रेस्त्रां कर्मियों को अब ग्राहकों की भीड़ संभालना मुश्किल हो रहा है। विवाद के बाद बड़ी संख्या में लोग रेस्त्रां संचालिका प्रीति मैंदोलिया को समर्थन देने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रीति और उनके रेस्त्रां के पक्ष में कैंपेन चल रहा है। इससे अभिभूत प्रीति ने कहा कि अगर परेशान करने वाले अब भी नहीं माने तो वह उनके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी नहीं हिचकेंगी। 

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व प्रीति ने कारगी चौक के पास प्यारी पहाड़न नाम से रेस्त्रां खोला था। तभी से कुछ लोग इसके नाम को लेकर विवाद कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने रेस्त्रां पर पहुंचकर हंगामा भी किया। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में उतर आए।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई राजनेताओं ने प्रीति को समर्थन दिया। अब रेस्त्रां खुलने के करीब 10 दिन बाद ही वहां दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। लोग सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि रेस्त्रां में पहुंचकर भी प्रीति के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रीति ने कहा कि उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। राज्य की संस्कृति और रस्मो-रिवाज को मैं बहुत अच्छी तरह जानती और समझती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ के नाम से भी आया समर्थन का फोन

ऐसे में राज्य का अपमान करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जो हिम्मत बंधाने का काम कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि संघर्ष करने वालों की मदद के लिए पूरा समाज खड़ा है। स्वरोजगार कर अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास कर रही युवा पीढ़ी की मदद के लिए जिस तरह से लोग सामने आए हैं, उसे मैं कभी भूल नहीं सकूंगी। 

प्रीति को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय के नाम से भी फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वो पीएमओ से बोल रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिये उन्हें प्यारी पहाड़न का पता चला है। प्रीति ने बताया कि सामने वाले ने सुरक्षा समेत किसी भी तरह की मदद की जरूरत होने पर बताने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed